फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Constable Recruitment Update Physical Efficiency Test Rescheduled to February-March UP Police News

UP Constable Recruitment: दौड़ परीक्षा में किया गया बदलाव; जनवरी नहीं... अब इस महीने में होगा फिजिकल

Wed, 08 Jan 2025 02:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 02:51 PM IST
सार

UP Police Bharti Update: सिपाही भर्ती की दौड़ की परीक्षा अब एक माह विलंब से होगी। अभी तक यह जनवरी के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित थी। लेकिन, अब फरवरी-मार्च माह में होगी। पुलिस लाइंस में रोजाना पांच हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा व दस्तावेजों की जांच हो रही है। 

विज्ञापन
UP Constable Recruitment Update Physical Efficiency Test Rescheduled to February-March UP Police News
यूपी सिपाही भर्ती पर बड़ा अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

UP Police Constable Bharti: यूपी में सिपाही सीधी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) लगभग एक माह विलंब से होगी। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शारीरिक दक्षता परीक्षा जनवरी के तीसरे सप्ताह में कराने की तैयारी की थी। अब इसे फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में कराया जाएगा। जल्द ही इस बाबत अभ्यर्थियों को जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, भर्ती बोर्ड बीती 26 दिसंबर से शारीरिक मानक परीक्षा एवं दस्तावेजों की जांच करा रहा है। इसमें लगभग 1.74 लाख अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। बोर्ड द्वारा सभी 75 जिलों की रिजर्व पुलिस लाइंस में रोजाना करीब पांच हजार अभ्यर्थियों की परीक्षा और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

5 से 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा

प्रयागराज में 28 से 30 जनवरी तक होने वाली परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से अब 5 से 7 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थियों को बोर्ड द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम जारी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर ट्रैक की उपलब्धता का ब्योरा मांगा

शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित करने के लिए भर्ती बोर्ड ने एडीजी पीएसी से सभी वाहिनियों में 400 मीटर ट्रैक की उपलब्धता का ब्योरा मांगा है। उन्होंने पीएसी की वाहिनी का नाम, ट्रैक सही स्थिति में उपलब्ध है या नहीं और उसके प्रकार (सिंथेटिक अथवा कच्चा) के बारे में जानकारी देने को कहा है ताकि उसके मुताबिक परीक्षा का आयोजन कराया जा सके। उन्होंने एडीजी पीएसी से 10 जनवरी तक जानकारी देने को कहा है।

अब तक तीन अभ्यर्थी पकड़े गए

शारीरिक मानक परीक्षा और दस्तावेजों की जांच के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले तीन अभ्यर्थियों को अब तक पकड़ा गया है। नोएडा और गोरखपुर के बाद बीती 3 जनवरी को हापुड़ में महिला अभ्यर्थी शिखा चौधरी को स्वतंत्रता सेनानी का आश्रित होने का फर्जी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के दौरान पकड़ा गया। उसके खिलाफ थाना कोतवाली हापुड़ में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed