फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Constable Recruitment: Basic training will be given to all the candidates together, first one month trainin

यूपी सिपाही भर्ती: एक साथ सभी अभ्यर्थियों का होगा बेसिक प्रशिक्षण, पहले एक महीने जिले में दी जाएगी ट्रेनिंग

Wed, 05 Feb 2025 07:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 05 Feb 2025 07:43 AM IST
सार

UP Constable Recruitment: सिपाही भर्ती परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का बेसिक प्रशिक्षण उनके जिलों में ही दिया जाएगा। एक महीने बाद उन्हें प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटरों में भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
UP Constable Recruitment: Basic training will be given to all the candidates together, first one month trainin
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों का 9 माह का आधारभूत प्रशिक्षण एक साथ कराया जाएगा। सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सीय परीक्षण होगा। उसमें उपयुक्त पाए जाने वालों का चरित्र सत्यापन उनके गृह जनपदों से कराया जाएगा। तत्पश्चात चयनित अभ्यर्थियों का एक माह का प्रारंभिक प्रशिक्षण (जेटीसी) सभी 75 जिलों में कराया जाएगा।

विज्ञापन


डीजीपी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को सिपाही सीधी भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण के संबंध में आयोजित समीक्षा गोष्ठी में कहा कि यह प्रदेश में अब तक की सबसे ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण भर्ती है। उन्होंने प्रशिक्षण हेतु सभी आधारभूत सुविधाओं एवं संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षुओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि माध्यमों से प्रशिक्षण देने के लिए उपकरणों की व्यवस्था कर ली जाए।
विज्ञापन


 प्रशिक्षुओं को तीन नए कानूनों की गहनता से जानकारी दी जाए। साइबर क्राइम आदि के बारे में भी प्रशिक्षित किया जाए। भौतिक साक्ष्य संकलन हेतु फॉरेंसिक विषयों की जानकारी भी दी जाए। महिला प्रशिक्षुओं की सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी ज्ञान देने के लिए पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर की व्यवस्था की जाए। उनको आम जनता से अच्छे व्यवहार हेतु साफ्ट स्किल का प्रशिक्षण भी दिया जाए। प्रशिक्षण के दौरान उपचार हेतु चिकित्सालय की समुचित व्यवस्था रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed