फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Constable commits suicide in Lucknow, was posted at Alambagh police station...body found hanging in the ho

यूपी : लखनऊ में सिपाही ने किया सुसाइड, आलमबाग थाने में तैनात था....घर में लटकी मिली लाश

Fri, 12 Dec 2025 10:52 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 12 Dec 2025 10:52 PM IST
सार

एडिशनल इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी सिपाही के पिता कालीचरण को दी गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
UP: Constable commits suicide in Lucknow, was posted at Alambagh police station...body found hanging in the ho
सिपाही की कमरे में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ के आलमबाग में शुक्रवार शाम अलीगढ़ के पिसावा के रहने वाले सिपाही बालकृष्ण (27) का शव घर में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। एडिशनल इंस्पेक्टर फूलचंद्र ने बताया कि दिसंबर 2023 से बालकृष्ण आलमबाग में तैनात थे। वह वाहन चालक थे। बालकृष्ण थाने में ही तैनात सिपाही विनोद कुमार के साथ आलमबाग के भीमनगर छोटा बरहा में तीन माह से राकेश सिंह के मकान में रह रहे थे। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब पांच बजे बालकृष्ण घर के बाहर टहल रहे थे। फिर वह अंदर चले गए। कुछ देर बाद उनके भाई ने उन्हें कई बार कॉल की थी। मगर कोई जवाब नहीं मिलने पर बालकृष्ण के भाई ने सिपाही विनोद को घर हालचाल जानने के लिए भेजा। 
विज्ञापन


रात आठ बजे विनोद जब कमरे में पहुंचे तो वह दंग रह गए। बालकृष्ण कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटके हुए थे। घटना की सूचना पर एसीपी कैंट अभय मल व आलमबाग थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले बालकृष्ण के मोबाइल को कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए। हालांकि पुलिस ने सिपाही के आत्महत्या करने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में होनी थी शादी

एडिशनल इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी सिपाही के पिता कालीचरण को दी गई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बालकृष्ण की फरवरी 2026 में शादी होनी थी। वह गाना गाने के शौकीन थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed