फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trauma center staff are troubled by ambulance and hearse touts

Lucknow News: एंबुलेंस व शव वाहन के दलालों से परेशान हैं ट्राॅमा सेंटर के कर्मचारी

Fri, 21 Aug 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Trauma center staff are troubled by ambulance and hearse touts
लखनऊ। केजीएमयू के ट्राॅमा सेंटर में काम करने वाले तीन संविदा कर्मचारियों ने निजी एंबुलेंस और शव वाहन संचालकों से जुड़े दलालों पर दबाव बनाने, धमकाने और मरीजों की जानकारी जुटाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से उन पर निजी एंबुलेंस और शव वाहन की व्यवस्था कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


13 अगस्त को ट्राॅमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को दी गई लिखित शिकायत में कर्मचारियों ने बताया कि दलाल उन्हें मरीजों की जानकारी देने के लिए कहते हैं। ऐसा न करने पर नौकरी से हटवाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है। कर्मचारियों का आरोप है कि दलाल ट्राॅमा सेंटर परिसर में बने कर्मचारियों के कमरों में भी जबरन घुस जाते हैं।
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद ट्राॅमा सेंटर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले को ट्राॅमा सेंटर पुलिस चौकी प्रभारी को कार्रवाई के लिए भेज दिया है।
केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह ने बताया कि शिकायत पुलिस चौकी प्रभारी को कार्रवाई के लिए भेजी गई है। ट्रॉमा सेंटर के सीएमएस प्रो. प्रेमराज सिंह के साथ वह खुद भी परिसर का निरीक्षण करेंगे और ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई कराई जाएगी। पुलिस चौकी प्रभारी आशुतोष यादव ने कहा कि दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed