{"_id":"6a876b85a2df821be40fd279","slug":"officers-should-resolve-passengers-complaints-by-monitoring-them-regularly-lucknow-news-c-13-lko1096-1883965-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यात्रियों की शिकायतों की नियमित माॅनिटरिंग कर शिकायतें दूर करें अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यात्रियों की शिकायतों की नियमित माॅनिटरिंग कर शिकायतें दूर करें अफसर
विज्ञापन
यात्री सुविधाओं की नियमित माॅनिटरिंग कर शिकायतें दूर करें अफसर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल बृहस्पतिवार को लखनऊ में थे। उन्होंने हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने रेलवे भूमि, कर्मचारियों व यात्रियों की शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और जल्द से जल्द निस्तारित करवाने के निर्देश दिए।
अपर महाप्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुखद यात्रा प्रदान करना रेलवे का प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने स्टेशनों पर मूलभूत यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के बेहतर संचालन को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। लखनऊ मंडल में आर्बिट्रेशन, जमीन व स्थापना से संबंधित न्यायिक प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्रवाई की जानकारी ली। अधिकारियों को विधि विभाग से समन्वय स्थापित कर केसों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने को भी कहा।
उपलिब्धयों की दी जानकारी
जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि अपर महाप्रबंधक ने रेल मदद पोर्टल की शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने यात्री शिकायतों के मूल कारणों को दूर करने और उनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। डीआरएम ने कर्मचारी कल्याण के लिए ‘भ्रमण कार्यक्रम’ की जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग यात्रियों व कर्मचारियों के लिए विशेष प्रावधानों और महिलाओं की ओर से संचालित लखनऊ सिटी स्टेशन के बारे में भी बताया। ऐशबाग, गोरखपुर, गोंडा और लखनऊ जंक्शन पर स्थापित पर्यावरण निगरानी तंत्र की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला गया। बैठक में मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल, अपर मंडल रेल प्रबंधक भुवनेश सिंह और नीतू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।