फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress will raise the cases of alleged police harassment in Ballia and Basti in the House, Ajay Rai will

यूपी: सदन में कांग्रेस उठाएगी बलिया और बस्ती में कथित पुलिस उत्पीड़न के मामले, अजय राय कल करेंगे दौरा

Sat, 29 Mar 2025 07:58 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 29 Mar 2025 07:58 AM IST
सार

Ajay Rai Basti visit: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को बलिया और बस्ती का दौरा करेंगे। कांग्रेस वहां कथित तौर पर पुलिस बर्बरता के आरोप लगा रही है। 

विज्ञापन
UP: Congress will raise the cases of alleged police harassment in Ballia and Basti in the House, Ajay Rai will
अजय राय पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश में पुलिस हिरासत और महिलाओं की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में है। बलिया में महिला का फंदे से लटकते मिले शव और बस्ती में पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले की पड़ताल करने शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय खुद मौके पर जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बलिया के थाना नगरा स्थित गुलबराय सराय में दलित वर्ग की युवती का संदिग्धावस्था में पेड़ से लटकता शव मिला था। आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी तरह बस्ती के उभई में पुलिस हिरासत में  आदर्श उपाध्याय नामक युवक की मौत हो गई है। परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को बलिया और बस्ती जाकर पूरे मामले की पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


 दोनों घटनाओं में परिजनों से मुलाकात करेंगे। मामले में रिपोर्ट तैयार कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सौंपेंगे। इसी तरह प्रदेश की अन्य घटनाओं की भी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई है। कांग्रेस के प्रदेश अधक्ष अजय राय ने कहा कि वे दोनों जिलों के स्थानीय नेताओं के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे। परिजनों को सांत्वना भी देंगे। पूरी पार्टी पीड़ितों के साथ है। उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार में लगातार उत्पीड़न बढ़ा है। आए दिन हिरासत में मौत हो रही है। 30 मार्च को उत्तर प्रदेश की हैर घटना का जिलेवार ब्यौरा शीर्ष नेतृत्व को भेज रहे हैं।। इन घटनाओं को लेकर यूपी विधानसभा में भी उठाया जाएगा। संगठन जिलेवार पुलिस की मनमानी और उत्पीड़न के विरोध में सड़क पर उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed