फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress will protest against Home minister statement on Dr Ambedkar.

UP: यूपी की हर विधानसभा में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस, कहा- आंबेडकर के अपमान पर पीएम मोदी माफी मांगें

Mon, 23 Dec 2024 05:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Dec 2024 05:59 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह की डॉ. आंबेडकर को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस यूपी की हर विधानसभा के पांच-पांच गांवों में विरोध प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने पीएम मोदी से माफी मांगने की अपील की है।

विज्ञापन
UP: Congress will protest against Home minister statement on Dr Ambedkar.
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, सलमान खुर्शीद और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस का आरोप है कि डॉक्टर आंबेडकर का अपमान भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोची समझी रणनीति है। जानबूझकर डॉ. आंबेडकर को अपमानित किया जा रहा है इसलिए अमित शाह ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माफी मांगें। कांग्रेस हर विधानसभा के पांच-पांच गांवों में दलित सम्मेलन करेगी। मंगलवार को पूरे देश और उत्तर प्रदेश के हर जिले और हर शहर में विरोध प्रदर्शन होगा।

विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व अध्यक्ष सलमान खुर्शीद और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संयुक्त रूप से डॉ. आंबेडकर के खिलाफ दिए गए वक्तव्य की निंदा की है। तीनों ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ. आंबेडकर के लिए भाजपा घृणा पैदा कर रही है जिसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाकुंभ की तैयारी: यूपी डीजीपी बोले- श्रद्धालुओं को मिलेगी सात स्तरीय सुविधा, डिजिटल वॉरियर साइबर स्पेस पर रखेंगे नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बैंक का लॉकर तोड़कर चोरी करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दो फरार


प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने डॉ. आंबेडकर को संविधान निर्माता समिति में जिम्मेदारी दी, जिसकी वजह से समाज के हर व्यक्ति को अधिकार मिला। समाज के पिछड़े और दलित वर्ग के लोगों को अधिकार मिला। 
प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब आंबेडकर ने संविधान बनाया तो भाजपा ने जलाया। अब वह उसे खत्म करना चाहती है।

अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने बताया कि लोकसभा में विरोध के दौरान भाजपा के लोगों ने धक्का दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गिर भी गए। जैसे ही कोई सांसद डॉ. आंबेडकर का नाम लेते हैं कार्यवाही रोक दी जाती है। पिछले चुनाव में संविधान की रक्षक प्रदेश की जनता ने उन्हें मात दी और विपक्ष को मजबूत किया। सलमान खुर्शीद ने कहा कि वे संविधान से नहीं लड़ पा रहे हैं तो संविधान निर्माता पर हमला कर रहे हैं।

पीएम करें खोज: हर मस्जिद के नीचे मंदिर हैं के संघ के बयान के सवाल पर प्रमोद तिवारी ने कहा कि वे मालिक हैं। प्रधानमंत्री को निर्देश दें। उन्होंने कहा कि जब तक यह खोज जारी रहेगी तब तक देश में यूं ही संकट रहेगा। बेरोजगारी बढ़ती रहेगी। महंगाई से लोग त्रस्त रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed