फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP DGP press conference over prepration of Mahakumbh 2025.

Mahakumbh 2025: यूपी डीजीपी बोले- आयोजन के लिए होगी सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, साइबर स्पेस पर भी नजर

Mon, 23 Dec 2024 03:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Dec 2024 03:05 PM IST
सार

Maha Kumbh Mela 2025: यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर कहा कि आयोजन को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। वहीं, साइबर स्पेस पर नजर रखने के लिए साइबर वॉरिअर तैयार किए गए हैं।

विज्ञापन
UP DGP press conference over prepration of Mahakumbh 2025.
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

Prayagraj Mahakumbh News: यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ 2025 की तैयारियों को लेकर कहा कि हम आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कहीं किसी भी तरह की असुविधा न हो लिए इसके लिए सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है। महाकुंभ हमारे लिए अवसर है। 45 दिनों में करीब 50 करोड़ लोग प्रयागराज आएंगे। इस दौरान कुल छह शाही स्नान होंगे। पृथ्वी पर इतने कम समय दिनों में इतने लोगों का आवागमन हो रहा है।इसके लिए अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था तैयार की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुंभ के लिए हमने डिजिटल वॉरियर बनाए हैं। कॉलेज के विद्यार्थियों को डिजिटल वॉरियर बनाया गया है। भारत सरकार के विभागों की मदद से पूरे साइबर स्पेस पर हमारी नजर रहेगी। यूपी डीजीपी ने कहा कि श्रद्घालु काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या राम मंदिर, विंध्याचल जी कॉरिडोर के में दर्शन के साथ ही संगम स्नान के साथ सभी दर्शन लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन


महाकुंभ की सुरक्षा के लिए करीब 200 करोड़ रुपये के उपकरण खरीदे गए हैं। आयोजन स्थल पर पर्याप्त मैन पावर के साथ ही सीसीटीवी कैमरे, टीदर ड्रोन और एंटी ड्रोन लगाए गए हैं। किसी भी तरह के डिजास्टर, सुरक्षा और लोगों को डूबने से बचाने के लिए भी उपकरणों की खरीद हुई है। इंटर स्टेट और इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी सख्त सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed