फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress President said: After Bahraich and Sambhal, conspiracy against Muslims in Kushinagar

कांग्रेस अध्यक्ष बोले: बहराइच और संभल के बाद कुशीनगर में मुसलमानों के खिलाफ साजिश, सपा की भूमिका पर सवाल

Thu, 13 Feb 2025 08:22 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 13 Feb 2025 08:22 PM IST
सार

UP Congress President: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सामाजिक समरसता, भाईचारा और कानून व्यवस्था को प्रदेश सरकार ध्वस्त कर रही है।
 

विज्ञापन
UP Congress President said: After Bahraich and Sambhal, conspiracy against Muslims in Kushinagar
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश व प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सामाजिक समरसता खत्म कर रही है। मुसलमानों का उत्पीड़न हो रहा है। बहराइच, संभल के बाद कुशीनगर में मुसलमानों के खिलाफ साजिश रची गई। भाजपा नेताओं के इशारे पर अधिकारी कानून हाथ में ले रहे हैं और जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं। वह बृहस्पतिवार को प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सामाजिक समरसता, भाईचारा और कानून व्यवस्था को प्रदेश सरकार ध्वस्त कर रही है। अपनी नाकामी छुपाने के लिए मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है और प्रशासनिक ढांचे का दुरुपयोग कर उनके धार्मिक स्थानों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। 
विज्ञापन


पहले बहराइच और फिर संभव में घटनाएं हुईं और अब कुशीनगर के हाटा में सत्ता का दुरुपयोग करते हुए मस्जिद ढहा दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि नौ फरवरी को कुशीनगर के हाटा नगर पंचायत में मदनी मस्जिद को बिना नोटिस के गिरा दिया गया। जबकि आठ फरवरी को हाईकोर्ट के स्टे के मियाद समाप्त हो हुआ था। नौ को रविवार होने से अवकाश था। उन्होंने कहा कि जिस मस्जिद को गिराया गया, वहां एक मदरसा भी चलता था और बच्चे भी पढ़ते थे। इस कार्यवाही से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ सीपी राय एवं नसीमुद्दीन सिद्दीकी, मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, सुधांशु बाजपेई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के नगर अध्यक्ष और ईओ की भूमिका होने का आरोप
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वह खुद मौके पर गए और लोगों की पीड़ी जानी। बातचीत के दौरान पता चला कि इस दुर्भाग्यपूर्ण कार्यवाही में समाजवादी पार्टी के नेता एवं हटा नगर पालिका के अध्यक्ष रामानंद सिंह एवं वहां की ईओ मीनू सिंह की प्रमुख भूमिका है। पीड़ित पक्ष ने बताया कि प्रशासन इस मामले में कई झूठ बोल रहा है एवं तथ्यों को छुपाने का प्रयास कर रहा है। मस्जिद कमेटी के लोगों ने बताया कि जब-जब प्रशासन ने नोटिस दिया तब-तब उसका लिखित जवाब सभी कागजात संलग्न कर दिया गया। मगर उसके बाद भी सिर्फ पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर योगी सरकार ने मस्जिद पर बुलडोजर चलवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed