{"_id":"657a7fe317fdcdb9ea008f73","slug":"up-congress-formed-committees-for-up-jodo-yatra-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Congress: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के लिए बनीं कमेटियां, हर जिले के प्रभारी बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Congress: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के लिए बनीं कमेटियां, हर जिले के प्रभारी बनाए गए
Thu, 14 Dec 2023 09:45 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Dec 2023 09:45 AM IST
सार
कांग्रेस ने प्रदेश में यूपी जोड़ो यात्रा के लिए कमेटियों का गठन किया है। यात्रा में पूर्व सांसद व राज्यसभा सदस्य सहित वरिष्ठ नेता समन्वय करेंगे।
विज्ञापन
नैतिक पार्टी के अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय ने कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाई गई हैं। इसमें पूरे प्रदेश के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) अनिल यादव ने बताया कि यात्रा के लिए जिलेवार प्रभारी भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
इसमें सहारनपुर के प्रभारी प्रदीप जैन आदित्य, मुजफ्फरनगर के अहमद हमीद कौकब, बिजनौर के इमरान मसूद, अमरोहा के प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुरादाबाद के संजय कपूर, रामपुर के हाजी इकराम कुरैशी, बरेली के राज कुमार रावत, शाहजहांपुर के जफर अली नकवी, लखीमपुर के राकेश राठौर, सीतापुर के रवि वर्मा और लखनऊ के इंदल राव को बनाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ का निकला संसद में घुसकर धुंआ फैलाने वाला युवक, ई-रिक्शा चलाने का करता है काम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शिक्षक भर्ती में 90 फीसदी नंबर लिखित, 10 फीसदी इंटरव्यू के, आयोग की अधिसूचना जारी
इसी तरह समन्वय समिति में विधायक आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, डॉ. निर्मल खत्री, बृजलाल खाबरी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, अजय कपूर, संजय कपूर सहित 26 लोगों को शामिल किया गया है। वहीं सभी जिलों के एक-एक प्रभारी, मीडिया टीम में डॉ. सीपी राय व अशोक सिंह सहित 18 प्रवक्ताओं को शामिल किया गया है।
नैतिक पार्टी का मिला समर्थन
कांग्रेस की ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ को नैतिक पार्टी का समर्थन मिला है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय ने बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मुलाकात कर उन्हें समर्थन दिया। अब तय हुआ है कि 16 से खरमास लगने की वजह से 15 दिसंबर को काशी से सांकेतिक रूप में यात्रा शुरू कर दी जाएगी। सहारनपुर से यात्रा की शुरुआत 20 दिसंबर को होगी। यात्रा 10 जिलों का भ्रमण करते हुए सीतापुर पहुंचेगी।