फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Congress formed committee for Lucknow Nagar Nigam Election.

UP Congress: टिकट न मिलने से नाराज नेताओं को मनाएगी कांग्रेस, लखनऊ के लिए बनाई जांच-पड़ताल कमेटी

Sat, 15 Apr 2023 07:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Apr 2023 07:37 PM IST
सार

कांग्रेस के नेताओं ने यूपी के निकाय चुनाव में टिकट न मिलने पर हंगामा किया। उन्हें मनाने के लिए कांग्रेस ने रणनीति बना ली है।
 

विज्ञापन
UP Congress formed committee for Lucknow Nagar Nigam Election.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने टिकट न मिलने से नाराज नेताओं को अभियान चलाकर मनाने का फैसला किया है। इसी के तहत लखनऊ नगर निकाय चुनाव के लिए अवध प्रांत के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दुबे की अध्यक्षता में जांच पड़ताल कमेटी बनाई गई है। यह प्रयोग अन्य जिलों में भी किया जाएगा। उधर, शनिवार को निकाय चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज कई दावेदारों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हंगामा भी किया।

विज्ञापन


जांच पड़ताल कमेटी में प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के अलावा वरिष्ठ नेता ममता चौधरी, मुकेश सिंह चौहान, पंकज तिवारी, नईम सिद्दीकी, प्रमोद सिंह, नरेश वाल्मीकि, बृजेश सिंह, वेद प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. शहजाद आलम, वीरेंद्र मदान, अमित श्रीवास्तव त्यागी को रखा गया है। लखनऊ जिले में विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी इंदल रावत, मनोज तिवारी, ललन कुमार, शहाना सिद्दीकी, सदफ जफर, शिव पांडे व रुद्रदमन सिंह को पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। प्रदेश संगठन सचिव, प्रशासन प्रभारी, दोनों शहर कमेटियों के अध्यक्षों को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  प्रत्याशी चयन पर मंथन पूरा, कल आएगी भाजपा की पहली सूची, बनाई ये रणनीति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव के लिए डिजिटल दुनिया तैयार, गजब होगा प्रचार, राजनीतिक दलों की तैयारी पूरी


टिकट न मिलने से नाराज दावेदारों ने किया हंगामा
टिकट न मिलने से नाराज दावेदारों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश नेतृत्व ने टिकट वितरण में पक्षपात किया। इनमें पूर्व पार्षद भी शामिल थे। हालांकि, कांग्रेस ने बृजेंद्र सिंह का कहना है कि जिन दावेदारों का टिकट कटा है, उन्हें मना लिया जाएगा। कांग्रेस में सभी को बात कहने का पूरा अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed