{"_id":"661c2f9de14ca15c2e0f4423","slug":"up-congress-formed-a-co-ordinationg-committee-for-loksabha-election-2024-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई समन्वय समिति, इन नेताओं को किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बनाई समन्वय समिति, इन नेताओं को किया शामिल
Mon, 15 Apr 2024 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Apr 2024 01:03 AM IST
सार
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई समन्वय समिति में 40 सदस्यों को शामिल किया है। इसकी घोषणा रविवार को की गई।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए शहर कांग्रेस ने समन्वय समिति बनाई है, जिसमें 40 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके अलावा लखनऊ लोकसभा चुनाव प्रभारी, कंट्रोल रूम प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी भी नामित कर दिए गए हैं। इसे लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी और डाॅ. शहजाद आलम की ओर से रविवार को घोषणा भी कर दी गई।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष अमित त्यागी ने बताया कि लखनऊ लोकसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी बृजेश सिंह, सोशल मीडिया का प्रभारी अमन यादव व सलमान कादिर, कंट्रोल रूम का प्रभारी एफएएस चर्चिल, आफताब मोहसिन, मोहम्मद हाशिम, सच्चिदानंद नाथ व अमित यादव को बनाया गया है। विधि प्रभारी आरबी सिंह को बनाया गया है।
विज्ञापन
चुनाव समन्वय समिति में जिनको शामिल किया गया है उनमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष शिव पांडे, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व विधायक पंडित राम गोपाल मिश्रा, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व मंत्री राजबहादुर, कमलेश भारती, सुरेंद्र राजपूत, मुकेश सिंह चौहान, बोधलाल शुक्ला, सरोज शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, अनुसुईया शर्मा, ममता चौधरी, वीरेंद्र मदान, सुबोध श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, ओंकारनाथ सिंह,अमरनाथ अग्रवाल, आरपी सिंह, नईम सिद्दीकी, पंकज तिवारी, नितिन शर्मा, अरशद आजमी, प्रदीप सिंह, विनोद मिश्रा, अर्शी रजा, अंकित तिवारी, अनस रहमान, नसीम खान, राजेश मिश्रा राजन, राजेश सिंह काली, संगीता जायसवाल, मनोज तिवारी, सहाना सिद्दीकी, सदफ जफर, सिराज, गौरव चौधरी, विजय बहादुर, नरेश वाल्मीकि व राजेंद्र पांडे शामिल हैं।
विज्ञापन