Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Congress claims 181 seats, down to 125; Rahul and Akhilesh to take final decision together

यूपी: 181 सीटों के दावे से 125 तक आई कांग्रेस, राहुल-अखिलेश मिलकर लेंगे अंतिम फैसला; मसूद फिर हमलावर

Sat, 28 Nov 2026 07:39 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 28 Nov 2026 07:39 AM IST
सार

Congress-SP alliance:यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच चल रहे गठबंधन पर अंतिम फैसला राहुल और अखिलेश की बैठक में हो सकता है। 

विज्ञापन
UP: Congress claims 181 seats, down to 125; Rahul and Akhilesh to take final decision together
अखिलेश यादव और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सपा के साथ सीट बंटवारे पर जारी खींचतान के बीच दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 125 सीटों से कम पर समझौता नहीं करना चाहती। बैठक में गठबंधन जारी रखने के साथ अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी पर भी मंथन हुआ।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुलाकात जल्द हो सकती है। सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला दोनों नेताओं के बीच होने की संभावना है। कांग्रेस का जोर सीटों की संख्या के बजाय जीत पर है।
विज्ञापन


दिल्ली के 10 राजाजी मार्ग में शुक्रवार को हुई बैठक में कांग्रेस की जीत की संभावना वाली सीटों की नई सूची, सीटों का फॉर्मूला और दिसंबर के पहले सप्ताह से चुनाव अभियान शुरू करने की तैयारियों पर विचार हुआ। दरअसल, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है, जबकि कांग्रेस पहले 181 सीटें मांग चुकी है। बाद में इसे घटाकर 130 किया और अब 100 से 120 सीटों पर दावेदारी रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा और प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

Trending Videos

सपा ने 37 सीटें राहुल की वजह से जीतीं 

 सपा-कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर चल रही तनातनी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सुझाव के बावजूद पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद इमरान मसूद शुक्रवार को भी सपा पर हमलावर रहे। उन्होंने सवाल किया कि 2019 में बसपा से गठबंधन के बाद भी सपा पांच सीटों पर ही क्यों सिमट गई थी? राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से बने माहौल के कारण ही 2024 में सपा 37 सीटें जीत सकी।

मसूद ने कहा कि सपा का भी योगदान है, लेकिन हर बार कांग्रेस ही बड़ा दिल क्यों दिखाए? वे 26 सीटों का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करेंगे, क्योंकि 2029 में सपा इसी आधार पर कांग्रेस के परिणाम को शून्य बताएगी। उन्होंने चुनौती दी कि इन 26 सीटों पर भी सपा खुद ही लड़कर जीत जाए। उन्होंने 105 से अधिक सीटों की मांग दोहराते हुए कहा कि 2017 में कमजोर स्थिति के बावजूद वे इतनी सीटों पर लड़े थे, जबकि आज पार्टी काफी मजबूत है। खुद को खलनायक और गठबंधन विरोधी बताए जाने पर उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए मर-मिटने को तैयार हैं और सच्चाई सामने रखते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed