{"_id":"65e6ddb78c3eda90ea07b33e","slug":"up-congress-chief-speaks-on-cabinet-expansion-of-up-government-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- वोट बैंक के लिए राजभर और दारा सिंह चौहान को बनाया जा रहा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- वोट बैंक के लिए राजभर और दारा सिंह चौहान को बनाया जा रहा मंत्री
Tue, 05 Mar 2024 02:25 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Mar 2024 02:25 PM IST
सार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा ओम प्रकाश राजभर व दारा सिंह चौहान के समाज का वोट लेने के लिए उन्हें मंत्री बना रही है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति कमजोर है इसलिए इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (बीच में) व अन्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान के समाज के लोगों का वोट लेने के लिए इन्हें मंत्री बनाया जा रहा है। इन्हें पहले क्यों नहीं बनाया गया जब ये लोग अपने समाज को लाभ दिलाने की स्थिति में थे। अब चुनाव आ रहा है तो मंत्री बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी खुद टिकट लौटा रहे हैं। कोई राजनीतिक जीवन से सन्यास ले रहा है। इससे लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: राजभर-दारा सिंह सहित सभी चार संभावित मंत्रियों को सीएम आवास बुलाया गया
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: एक नहीं दो सीटों से ताल ठोक सकते हैं अखिलेश यादव, इन सीटों पर पार्टी टटोल रही संभावनाएं
उन्होंने अतिवृष्टि व ओलावृष्टि में किसानों को हुए नुकसान पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमरे में बैठकर कहा कि तूफान से नुकसान की 24 घंटे में भरपाई होगी लेकिन हकीकत एकदम अलग है। मैं खुद गांवों में गया था। किसानों ने बताया कि न तो कोई अधिकारी आया और न ही भाजपा के जनप्रतिनिधि। ऐसे में सीएम बताएं कि मुआवजा कैसे मिलेगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठ बोल रही है। पिछले बजट में नाममात्र के किसानों को मुआवजा दिया गया और इस साल भी मल्टीनेशनल कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब किसान क्रेडिट कार्ड से बीमा कट रहा है तो फिर मुआवजा क्यों नहीं दिया जा रहा है? उन्होंने इलेक्टोरल बांड के मुद्दे पर सवाल करते हुए कहा कि आखिर सरकार नाम क्यों नहीं उजागर करना चाहती है?