फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Complaint filed against MP Rambhual Nishad and Isauli MLA, next hearing will be on April 25

UP: सांसद रामभुआल निषाद व इसौली विधायक के खिलाफ परिवाद दर्ज, 25 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

Tue, 18 Mar 2025 10:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Mar 2025 10:12 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव के दौरान धनपतगंज थाने के पीरौ सरैया गांव में स्थित अस्थायी ग्राम सचिवालय में सात मई 2024 को सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद और इसौली के सपा विधायक मो. ताहिर खान पर 50 समर्थकों के साथ बिना अनुमति सभा करने का आरोप है।

विज्ञापन
UP: Complaint filed against MP Rambhual Nishad and Isauli MLA, next hearing will be on April 25
- फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान ग्राम सचिवालय में बिना अनुमति सभा कर आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में सपा सांसद रामभुआल निषाद व इसौली के सपा विधायक मो. ताहिर खान और 50 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा (परिवाद) दायर किया गया है। मंगलवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले को संज्ञान में लेते हुए परिवादी का बयान दर्ज करने के लिए 25 अप्रैल की तिथि तय की है।

विज्ञापन


वर्ष 2024 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान धनपतगंज थाने के पीरौ सरैया गांव में स्थित अस्थायी ग्राम सचिवालय में सात मई 2024 को सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद और इसौली के सपा विधायक मो. ताहिर खान पर 50 समर्थकों के साथ बिना अनुमति सभा करने का आरोप है। उड़नदस्ता प्रभारी रामसुयश वर्मा ने सपा प्रत्याशी रामभुआल निषाद, इसौली के सपा विधायक मो. ताहिर खान व 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


विवेचक उप निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा थी और सांसद, विधायक व उनके 50 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ परिवाद चलाने का अनुरोध करते हुए रिपोर्ट कोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट को अभियोजन अधिकारी ने अग्रसारित किया है। मंगलवार को कोर्ट ने मामले को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले में परिवादी का बयान दर्ज के लिए 25 अप्रैल की तिथि तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed