फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Committee will have to be formed to spend the amount received from claim in Ayushman, instructions sent to all institutions, medical colleges

यूपी : आयुष्मान में क्लेम से मिली राशि खर्च के लिए बनानी होगी कमेटी, सभी संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों को भेजा निर्देश

Sun, 07 Nov 2021 12:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 07 Nov 2021 12:15 PM IST
सार

इस संबंध में सभी चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों को प्रमुख सचिव चिकित्सा आलोक कुमार ने निर्देश भेजा है।

विज्ञापन
UP: Committee will have to be formed to spend the amount received from claim in Ayushman, instructions sent to all institutions, medical colleges
आयुष्मान भारत योजना - फोटो : self

विस्तार

प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों में मनमानी तरीके से आयुष्मान योजना में क्लेम से मिली राशि को खर्च नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए पहले कमेटी बनानी होगी। इस संबंध में सभी चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों को प्रमुख सचिव चिकित्सा आलोक कुमार ने निर्देश भेजा है।

विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना में क्लेम से मिली राशि में 25 फीसदी का उपयोग अस्पताल स्टाफ के इंसेंटिव और 75 फीसदी सुविधाओं के विस्तार एवं मानव संसाधन के विकास व उपकरणों के उच्चीकरण के लिए किया जाना है। इस राशि को खर्च करने के संबंध में सभी चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कॉलेजों को कमेटी बनानी है। इस कमेटी में संबंधित संस्थान के कुलपति या कॉलेज के प्रधानाचार्य को अध्यक्ष बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वित्त नियंत्रक, विभागाध्यक्ष और संबंधित जिले के जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को सदस्य बनाया जाएगा। यह कमेटी तय करेगी कि क्लेम से मिली राशि का उपचार किस उपकरण की खरीद अथवा संसाधन बढ़ाने में करना है। इस कमेटी को 25 लाख तक के खर्च करने का अधिकार होगा। इससे अधिक की राशि के लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा से अनुमति लेनी होगी। इस राशि का उपयोग किसी भी दशा में कर्मचारी के मानदेय भुगतान के लिए नहीं किया जाएगा। सिर्फ अरोग्य मित्र के मानदेय में किया जा सकेगा। कोई विशेषज्ञ चिकित्सक बुलाया जाता है तो उसे भुगतान किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed