फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Commission will recruit 30 thousand vacancies before the assembly elections, the commission released the recruitment calendar

यूपीएसएसएससी ने जारी किया भर्ती कैलेंडर : चुनाव से पहले 33 हजार से अधिक को सरकारी नौकरी

Sun, 25 Jul 2021 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 25 Jul 2021 01:03 AM IST
सार

29,932 पदों पर होगी नई भर्ती। 3,768 पदों की पुरानी भर्ती भी होगी पूरी। लंबित भर्तियों की लिखित परीक्षा। साक्षात्कार व चयन परिणाम का संभावित कार्यक्रम भी जारी।

विज्ञापन
UP: Commission will recruit 30 thousand vacancies before the assembly elections, the commission released the recruitment calendar
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में 33 हजार से अधिक लोगों को सरकारी नौकरी का तोहफा मिल सकता है। ये भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। आयोग ने शनिवार को 29,932 रिक्त पदों पर नई भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। ये भर्तियां मार्च 2022 तक पूरी की जानी हैं। इसके अलावा आयोग ने कई वर्षों से लंबित सात पुरानी भर्तियों के 3768 पदों को अंतिम तौर पर पूरा करने का संभावित कार्यक्रम भी जारी किया है। अगर आयोग कैलेंडर पर अमल कर सकता तो चुनाव से पहले 33,700 युवाओं को सरकारी नौकरी मिल जाएगी।

विज्ञापन


लंबित भर्तियों और आगामी भर्तियों का परीक्षा कार्यक्रम बीते डेढ़ वर्ष से जारी न किए जाने से युवाओं को हो रही परेशानी को ‘अमर उजाला’ ने 23 जून के अंक में प्रमुखता से उठाया था। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की मंजूरी के बाद सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने लंबित भर्तियों के साथ द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) व उसका रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के जरिए अलग-अलग की जाने वाली भर्तियों का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। पीईटी में शामिल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। चेयरमैन प्रवीर ने बताया कि पिछले तीन महीने में 2,951 रिक्त पदों से संबंधित तीन भर्तियों का अंतिम चयन परिणाम भी जारी किया जा चुका है। आयोग तेजी से भर्ती कार्यवाही को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।  
विज्ञापन


द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत पांच मुख्य परीक्षाओं का एलान
आयोग ने द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली से होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के साथ पांच मुख्य परीक्षाओं के कार्यक्रम का एलान किया है। पीईटी 20 अगस्त को होगी। पीईटी के बाद पहली भर्ती राजस्व लेखपाल के 7882 रिक्त पदों पर होगी। दूसरी बड़ी भर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता व अन्य समान योग्यता वाले पदों के लिए होगी। यह मुख्य परीक्षा 9212 पदों के लिए होगी। इसके बाद कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ व समान योग्यता वाले पदों पर भर्ती की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीईटी में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षाओं में ले सकेंगे हिस्सा
परीक्षा का नाम    रिक्त पद    भर्ती की प्रस्तावित तिथि

राजस्व लेखपाल     7882    नवंबर, 2021
स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यता के पद    9212    नवंबर, 2021
कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता के पद    2500     फरवरी, 2022
कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक व समान योग्यता के पद     2000    मार्च 2022
प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ, एक्स-रे प्राविधिज्ञ व समान योग्यता के पद    1200    मार्च, 2022

सात लंबित भर्तियों के परीक्षा परिणाम सितंबर तक देने की तैयारी
आयोग ने वर्ष-2016 से 2019 के बीच निकाले गए सात भर्ती विज्ञापनों की लंबित भर्ती कार्यवाही अगले दो महीनों अगस्त-सितंबर तक पूरा करने की उम्मीद जताई है। ये भर्तियां 3768 पदों के लिए हो रही हैं और प्रतियोगितात्मक परीक्षाएं होने के बाद परिणाम/इंटरव्यू या अंतिम परिणाम के लिए काफी समय से प्रतीक्षित हैं।

- कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक-2016
साक्षात्कार 31 अगस्त से प्रस्तावित। रिक्त पद-536

-आबकारी सिपाही-2016
शारीरिक परीक्षा का परिणाम अगस्त में व साक्षात्कार सितंबर में प्रस्तावित। रिक्त पद-405

- सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (॥ ) 2016
अंतिम परिणाम अगस्त में प्रस्तावित। रिक्त पद-641

- होम्योपैथिक फार्मासिस्ट-2019
अभिलेख परीक्षण के लिए रिजल्ट इस माह के अंत तक घोषित करने की योजना। अभिलेख परीक्षण अगस्त व अंतिम परिणाम सितंबर में प्रस्तावित। रिक्त पद-420

- कंप्यूटर ऑपरेटर-2016
अंतिम परिणाम सितंबर में प्रस्तावित। रिक्त पद-79

-कनिष्ठ सहायक-2019
टंकण परीक्षा 29 जुलाई तक तय। अगस्त में टंकण परीक्षा का रिजल्ट व इसके बाद अभिलेख परीक्षण। अंतिम परिणाम सितंबर में। रिक्त पद-1403

- आशुलिपिक-2018
अगस्त में अभिलेख परीक्षण के लिए रिजल्ट का एलान। सितंबर में अंतिम परिणाम का एलान। रिक्त पद-284





सात लंबित भर्तियां सितंबर तक पूरी करने तैयारी, 3768 पदों पर पूरी होनी हैं भर्तियां

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष-2016 से 2019 के बीच निकाले गए सात भर्ती विज्ञापनों की लंबित भर्ती कार्यवाही अगले दो महीनों अगस्त-सितंबर तक पूरा करने की उम्मीद जताई है। ये भर्तियां 3768 पदों के लिए हो रही हैं और प्रतियोगितात्मक परीक्षाएं होने के बाद परिणाम/इंटरव्यू या अंतिम परिणाम के लिए काफी समय से प्रतीक्षित हैं।

सितंबर तक पूरी होगी भर्ती
- कनिष्ठ सहायक व कनिष्ठ लिपिक-2016
साक्षात्कार 31 अगस्त से प्रस्तावित। रिक्त पद-536

-आबकारी सिपाही-2016
शारीरिक परीक्षा का परिणाम अगस्त में व साक्षात्कार सितंबर में प्रस्तावित। रिक्त पद-405

- सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (॥ ) 2016
अंतिम परिणाम अगस्त में प्रस्तावित। रिक्त पद-641

- होम्योपैथिक फार्मासिस्ट-2019
अभिलेख परीक्षण के लिए रिजल्ट इस माह के अंत तक घोषित करने की योजना। अभिलेख परीक्षण अगस्त व अंतिम परिणाम सितंबर में प्रस्तावित। रिक्त पद-420

- कंप्यूटर ऑपरेटर-2016
अंतिम परिणाम सितंबर में प्रस्तावित। रिक्त पद-79

-कनिष्ठ सहायक-2019
टंकण परीक्षा 29 जुलाई तक तय। अगस्त में टंकण परीक्षा का रिजल्ट व इसके बाद अभिलेख परीक्षण। अंतिम परिणाम सितंबर में। रिक्त पद-1403

- आशुलिपिक-2018
अगस्त में अभिलेख परीक्षण के लिए रिजल्ट का एलान। सितंबर में अंतिम परिणाम का एलान। रिक्त पद-284

और इन पुरानी भर्तियों का संभावित कार्यक्रम

- राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद संयुक्त संवर्ग प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018- सितंबर में प्रस्तावित। रिक्त पद-16
- सम्मिलित अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा- 2018- अक्तूबर, 2021 में प्रस्तावित। रिक्त पद-1477
- सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (सामान्य चयन) भर्ती-2019 की मुख्य परीक्षा-2019- अक्तूबर, 2021 में प्रस्तावित। रिक्त पद- 672
- सहायक सांख्यिकी अधिकारी एवं सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) (सामान्य चयन)  प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019- दिसंबर, 2021 में प्रस्तावित। रिक्त पद-904
- वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन)  प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019- दिसंबर, 2021 में प्रस्तावित। रिक्त पद-622
- सहायक बोरिंग टेक्नीशियन (सामान्य चयन)  प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2019- जनवरी, 2022 में प्रस्तावित। रिक्त पद-486
- सम्मिलित अवर अभियंता एवं उप वास्तुविद (सामान्य चयन)  प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2016-(॥  ), जनवरी, 2022 में प्रस्तावित। रिक्त पद- 489
- सम्मिलित तकनीकी सेवा (सामान्य चयन)  प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2016, फरवरी-2022 में प्रस्तावित। रिक्त पद- 486
- सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), व समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन)  प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 की पुनर्परीक्षा (हाईकोर्ट में लंबित रिट याचिका के निर्णय के अधीन), मार्च, 2022। रिक्त पद-1953

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed