{"_id":"65bd03a25676424c630a7384","slug":"up-commercial-production-of-electricity-starts-from-one-unit-of-obra-second-unit-will-start-soon-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ओबरा की एक ईकाई से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन हुआ शुरू, जल्द शुरू होगी दूसरी ईकाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ओबरा की एक ईकाई से बिजली का व्यावसायिक उत्पादन हुआ शुरू, जल्द शुरू होगी दूसरी ईकाई
Fri, 02 Feb 2024 08:30 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 02 Feb 2024 08:30 PM IST
सार
यह परियोजना सुपर क्रिटिकल तकनीकी व नए पर्यावरण उत्सर्जन मानकों पर आधारित है। इस परियोजना की लागत 13005 करोड़ है।
विज्ञापन
थर्मल पावर प्लांट।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ओबरा सी तापीय परियोजना की पहली ईकाई से शुक्रवार को व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है। ऐसे में प्रदेश को 660 मेगावाट की अतिरिक्त बिजली मिलेगी। ओबरा सी परियोजना में 660-660 मेगावाट की दो इकाइयां स्थापित की गई है। इसमें एक इकाई का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हुआ है।
यह परियोजना सुपर क्रिटिकल तकनीकी व नए पर्यावरण उत्सर्जन मानकों पर आधारित है। इस परियोजना की लागत 13005 करोड़ है। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कहा कि इसके वाणिज्यिक भार पर आने से प्रदेश को अन्य स्रोतों से महंगी बिजली नहीं खरीदनी पडे़गी। प्रदेश को सस्ती बिजली उपलब्ध होगी तथा रोजगार के नये अवसर भी पैदा होंगे।
उन्होंने कहा कि ओबरा-सी की दूसरी ईकाई को भी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जवाहरपुर परियोजना भी निमार्णाधीन है। यहां भी 660 मेगावाट की दो इकाइयां है। इसकी भी एक ईकाई पूरी क्षमता के साथ उत्पादन शुरू कर चुकी है। इसकी दूसरी ईकाई से भी जल्द उत्पादन शुरू होगा।