{"_id":"6427322509e5f62989099713","slug":"up-cm-yogi-will-start-the-school-campaign-today-2023-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP : सीएम योगी आज करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, कार्यक्रम का हर ब्लॉक में होगा सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : सीएम योगी आज करेंगे स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, कार्यक्रम का हर ब्लॉक में होगा सीधा प्रसारण
Sat, 01 Apr 2023 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:34 AM IST
सार
कार्यक्रम का सभी ब्लॉक में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूल चलो file pic
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लोक भवन में स्कूल चलो अभियान 2023-24 की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम का सभी ब्लॉक में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में बच्चों के अधिक से अधिक नामांकन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बीते चार वर्ष में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस स्कूल लाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ प्रयास किया है। काफी बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने में सफल भी रही है। इसके बावजूद असर-2022 के सर्वे के अनुसार 7 से 16 साल के 3.5 फीसदी बच्चों का अभी भी नामांकन नहीं हो सका है। इस सत्र में सरकार इन बच्चों को भी वापस स्कूल लाने के लिए अभियान के तहत प्रयास करेगी।
विज्ञापन
डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने बताया कि बचे हुए बच्चों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चार लाख बच्चों को चिह्नित किया गया है। स्कूल चलो अभियान में आकांक्षात्मक ब्लॉक में मॉडल स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान वहां प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। गांवों में शिक्षा चौपाल का भी आयोजन होगा। पीटीएम और एसएमसी बैठक का आयोजन होगा।
विज्ञापन