{"_id":"695cb14507e2c0ecd502e53c","slug":"up-cm-yogi-will-hold-a-press-conference-shortly-and-will-highlight-the-benefits-of-the-jai-shri-ram-law-2026-01-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'पहले डाका डाला…अब मील का पत्थर बनेगा', पीएम मोदी की VB-G RAM G पर सीएम योगी ने दिए तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'पहले डाका डाला…अब मील का पत्थर बनेगा', पीएम मोदी की VB-G RAM G पर सीएम योगी ने दिए तर्क
Tue, 06 Jan 2026 01:19 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:19 PM IST
सार
Lucknow CM Yogi Adityanath Press Conference: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लोकभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम ने ‘जी राम जी’ कानून पर जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2026 की पहली कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सीएम योगी ने पीएम मोदी की जीरामजी की खूबी गिनाईं। सीएम योगी ने कहा कि जीरामजी में रोजगार की गारंटी है। वीबी-जी राम जी से पार्दिशता बढ़ेगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और उनका INDIA गठबंधन इस महत्वपूर्ण कानून (VB-G RAM G एक्ट) को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि देश के हित में, मजदूरों, किसानों और गांवों के विकास के लिए उठाए गए इस अहम कदम का समर्थन और स्वागत करने के बजाय-जिसके लिए INDIA गठबंधन को प्रधानमंत्री और NDA का आभार व्यक्त करना चाहिए था, वे खुलेआम अपनी पुरानी भ्रष्ट प्रथाओं का समर्थन कर रहे हैं।
अगर हम VB-G RAM G एक्ट की विशेषताओं को देखें, तो यह एक महत्वपूर्ण कानून है जिसे पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने, गारंटी देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी संपत्ति बनाने, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे में वृद्धि हो, के लिए पारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और उनका INDIA गठबंधन इस महत्वपूर्ण कानून (VB-G RAM G एक्ट) को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं। यह हैरानी की बात है कि देश के हित में, मजदूरों, किसानों और गांवों के विकास के लिए उठाए गए इस अहम कदम का समर्थन और स्वागत करने के बजाय-जिसके लिए INDIA गठबंधन को प्रधानमंत्री और NDA का आभार व्यक्त करना चाहिए था, वे खुलेआम अपनी पुरानी भ्रष्ट प्रथाओं का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
अगर हम VB-G RAM G एक्ट की विशेषताओं को देखें, तो यह एक महत्वपूर्ण कानून है जिसे पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने, रोजगार के अवसर पैदा करने, गारंटी देने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी संपत्ति बनाने, जिससे ग्रामीण बुनियादी ढांचे में वृद्धि हो, के लिए पारित किया गया है।
विज्ञापन
विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "यह (VB-G RAM G एक्ट) विकसित भारत की नींव बनेगा। विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब राज्य विकसित हों। राज्य तभी विकसित होंगे जब हमारी बुनियादी इकाई, यानी गांव, विकसित होगा।जब हम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करेंगे, जब हमारे किसान आत्मनिर्भर बनेंगे, और जब मज़दूरों को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान मिलेगा, तभी विकसित भारत का सपना आगे बढ़ेगा। मैं इसका स्वागत करता हूं और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को दिल से धन्यवाद देता हूं।"
सीएम योगी ने कहा कि पहले श्रमिकों के हक पर डाका डाला जाता था। पहले की सरकार से जनता त्रस्त थी। हर जिले में भ्रष्टाचार की शिकायत थी। अब मजदूरों को समय पर भुगतान होगा। अब हाजिरी भरने की औपचारिकता नहीं होगी। ये मील का पत्थर साबित होने जा रहा है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।
लखनऊ में प्रेसवार्ता करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सीएम योगी बोले- अधिनियम आपको एक गारंटी दे रहा
सीएम योगी ने कहा, अब इस वर्ष विकसित भारत की रामजी की इस स्कीम के माध्यम से अधिनियम आपको एक गारंटी दे रहा है। टेक्नोलॉजी को कानूनी अधिकार के रूप में शामिल इसके माध्यम से किया गया है। बायोमेट्रिक उपस्थिति से जीयोटेगिंग, सैटेलाइट इमेजनेरी, रियल-टाइम मोबाइल ऐप मॉनिटरिंग और यह इस्टोर का भी इस्तेमाल हो सकता है।सीधे डिजिटल भुगतान डीबीटी के माध्यम से हम श्रमिक के खाते में सीधे पैसा भेज देंगे। यह उसके माध्यम से होगा फर्जी नामों पर पैसा उठाने का खेल अब हमेशा के लिए बंद है आपने देखा होगा इससे पहले समाजवादी पार्टी के समय में शोर-शब्बर में मनरेगा का भयंकर घोटाला हुआ था सीबीआई की इन्क्वायरी उस समय उसकी चल रही है ये भी उनके समय में लगातार होता रहा है।
वहीं, मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा, "मोदी सरकार द्वारा लाई गई विकसित भारत G RAM G योजना गरीबों की भलाई के लिए है...समय के साथ, मोदी सरकार समाज की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ज़मीनी स्तर पर काम कर रही है।"
#WATCH | Lucknow: On the VB G RAM G bill, UP Minister Danish Azad Ansari says, "The Viksit Bharat G RAM G scheme brought by the Modi government is for the good of the poor... As the time comes, the Modi government is working on a ground level to meet the changing requirements of… pic.twitter.com/6dpbEy4DEp
— ANI (@ANI) January 6, 2026