फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi takes a strict stance on the security of Durga pandals; directs DMs and police chiefs to remain in

यूपी: दुर्गा पंडालों की सुरक्षा को लेकर सीएम योगी सख्त, डीएम और कप्तानों को फील्ड में रहने के दिए निर्देश

Sun, 18 Oct 2026 10:39 AM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 18 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान पंडालों में अग्नि सुरक्षा, प्रवेश-निकास द्वार और आपातकालीन निकास की जांच करेंगे। बिजली व्यवस्था का निरीक्षण भी होगा। अधिकारियों को फील्ड में रहकर सुरक्षा इंतजामों की निगरानी करनी होगी।

विज्ञापन
UP: CM Yogi takes a strict stance on the security of Durga pandals; directs DMs and police chiefs to remain in
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को पंडालों में सुरक्षा इंतजामों की जांच करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है।

विज्ञापन


निर्देशों के तहत सभी अधिकारी दुर्गा पंडालों में अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच करेंगे। जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान प्रवेश व निकास द्वारों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही, आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पर्याप्त इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पंडालों में विद्युत व्यवस्था की भी जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि शॉर्ट सर्किट या अन्य बिजली संबंधी घटनाओं के खतरे को कम किया जा सके। अधिकारियों को फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed