{"_id":"68ea74f7c7628c50f501a4e4","slug":"up-cm-yogi-strict-on-stubble-burning-if-a-single-incident-is-reported-action-will-be-taken-against-the-conc-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पराली जलाने को लेकर सीएम योगी सख्त, एक भी घटना सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पराली जलाने को लेकर सीएम योगी सख्त, एक भी घटना सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय
Sat, 11 Oct 2025 08:47 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 11 Oct 2025 08:47 PM IST
सार
Stubble burning in UP: दिवाली के आसपास पराली जलाए जाने की घटना पर सीएम योगी ने सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं को शत प्रतिशत रोकने की बात कही है।
विज्ञापन
पराली जलाए जाने को लेकर यूपी सरकार सख्त।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पराली जलाने की घटनाओं को शत प्रतिशत रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसे रोकने में किसी तरह की लापरवाही मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है और जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के प्रति जागरूक किया जाए। सभी जिलाधिकारियों से अपेक्षा की गई है वह सेटेलाइट के माध्यम से पराली जलाने की घटनाओं की लगातार निगरानी करें और संवेदनशील जिलों में विशेष सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन
जारी निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि फसल अवशेष जलाने पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई जाएगी। दो एकड़ से कम क्षेत्र पर 2,500, दो से पांच एकड़ तक 5,000 और पांच एकड़ से अधिक पर 15,000 का जुर्माना निर्धारित किया गया है। प्रत्येक 50 से 100 किसानों पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, जो पराली जलाने की घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारियों से कहा गया है कि हॉटस्पाट चिन्ह्ति करते हुए 50/100 किसानों पर एक नोडल अधिकारीकी नियुक्ति किया जाए। नोडल अधिकारी सेटेलाइट के जरिए भी निगरानी करें। राजस्व, पुलिस, कृषि, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभागों के जनपद, तहसील, विकासखण्ड एवं क्षेत्रीय कर्मियों के माध्यमसे फसल कटने के समय निगरानी करते हुए, फसल अवषेश जलाने की घटनाओं को शून्य करना है।