फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi said, rules will be relaxed for PPP model medical colleges

यूपी : सीएम योगी ने कहा, पीपीपी मॉडल के मेडिकल कॉलेजों के लिए नियमों में दी जाएगी ढील

Fri, 26 Nov 2021 01:21 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 26 Nov 2021 01:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता से धान खरीद की जाए। वहां किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो। धान खरीद प्रक्रिया की गहन मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी धान क्रय केंद्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें।

विज्ञापन
UP: CM Yogi said, rules will be relaxed for PPP model medical colleges
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं। इन जिलों में मेडिकल कॉलेजों के संचालन के संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोग आवेदन करें, इसके लिए नियमों में ढील दी जाएगी। वह सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। इसके तहत 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। वहीं, पांच हजार नवीन स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग इन सभी केंद्रों पर चिकित्सीय उपकरण, चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करे। उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन सभी सरकारी अस्पतालों में समस्त आवश्यक दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करे। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 522 ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


पारदर्शिता से हो धान खरीद
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता से धान खरीद की जाए। वहां किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो। धान खरीद प्रक्रिया की गहन मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी धान क्रय केंद्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें। किसानों को उनकी उपज का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कृषि उत्पादन आयुक्त शासन स्तर से धान क्रय, निराश्रित गो आश्रय स्थल और खाद आपूर्ति के संबंध में नियमित समीक्षा की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed