फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi said - programs should be held in community halls without discrimination... remove encroachments f

UP: सीएम योगी बोले- बिना भेदभाव उत्सव भवन में हों कार्यक्रम...पंचायत की जमीनों से अतिक्रमण हटाएं

Fri, 02 Jan 2026 10:55 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:55 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंचायती राज विभाग की समीक्षा में ग्राम पंचायतों की जमीन से अतिक्रमण हटाने और उत्सव भवनों का बिना भेदभाव उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
UP: CM Yogi said - programs should be held in community halls without discrimination... remove encroachments f
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि ग्राम पंचायतों के उत्सव भवनों का उपयोग बिना किसी भेदभाव के हो। मांगलिक कार्यक्रमों को प्राथमिता दी जाए। ग्राम पंचायतों की जो जमीनें अतिक्रमण से जकड़ी हैं, उनको तत्काल मुक्त कराया जाए। सीएम पंचायती राज विभाग की समीक्षा के दौरान अफसरों को निर्देश दे रहे थे।

विज्ञापन


सीएम ने अफसरों से कहा कि उत्सव भवनों के निर्माण में तेजी लाएं। तय समय में निर्माण कार्य पूरा हो। उन्होंने कहा कि जब ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भर बनेंगी तभी प्रदेश भी आत्मनिर्भर बन सकेगा। इसलिए ग्राम पंचायतों की बढ़ाने के लिए कार्य योजना तैयार करें। विकास कार्यों में तेजी लाएं। 
विज्ञापन


अफसरों ने बताया कि शौचालय निर्माण में यूपी पहले स्थान पर है। वित्तीय वर्ष में 9.67 लाख शौचालय निर्माण का लक्ष्य है, इसमें से 4.79 लाख शौचालयों का निर्माण हो चुका है। देश के कुल 17.26 लाख में से 28 फीसदी शौचालयों का निर्माण केवल यूपी में हुआ है। वहीं 103 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई निर्माण का कार्य हो चुका है, 132 निर्माणाधीन हैं। सीएम ने इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

160 एफएसटीपी का निर्माण जल्द शुरू करें

सीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में विकसित व सफल पद्धति से सीवर और ड्रेनेज के पानी को शुद्ध किया जा सकता है। उसका इस्तेमाल खेती के साथ बागवानी के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 160 एफएसटीपी के निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराएं।

मातृभूमि योजना से लोगों को जोड़ें

सीएम ने अफसरों से कहा कि प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को मातृभूमि योजना से जोड़ें। योजना के तहत मदद देने वाले प्रवासियों के पूर्वजों के नाम पर परियोजना के नाम रखें। उन्हें प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित करें। राजस्व वसूली को लेकर सीएम ने अब तक की कार्यवाही को लेकर सराहा। साथ ही कहा कि जो लक्ष्य तय उसको जल्द पूरा करें।

सीएम के अन्य अहम दिशा-निर्देश

  • - प्रदेश में 11,350 डिजिटल लाइब्रेरी संबंधी कार्य समय पर गुणवत्तापूर्ण पूरा कराएं।
  • - प्रत्येक ग्राम पंचायत में इंटीग्रेटेड कैंपस बनाया जाए। जहां विद्यालय, उत्सव भवन, खेल के मैदान, ओपन जिम, पार्क आदि की व्यवस्था हो।
  • - ग्राम पंचायतों में खुली चौपाल व्यवस्था की जाए। इसमें सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताया जाए।लाभार्थियों का सत्यापन व नए लाभार्थियों का चयन किया जाए।
  • - पंचायती राज विभाग प्रत्येक कार्य की निगरानी के लिए मजबूत सिस्टम बनाए। जिससे योजनाएं तय समय में पूरी हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed