फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi reprimanded the officials of the Power Corporation, asked why cases of overbilling are coming up?

यूपी: पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को सीएम योगी ने लगाई फटकार, पूछा क्यों आ रहे ओवर बिलिंग के केस?

Fri, 24 Jul 2026 10:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 24 Jul 2026 10:23 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath: प्रदेश में लगातार बिजली संकट और बिजली के ओवर बिलिंग पर सीएम योगी ने पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को फटकार लगाई। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi reprimanded the officials of the Power Corporation, asked why cases of overbilling are coming up?
सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुछ जिलों से कोटेदारों के उत्पीड़न की शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने इस पर गंभीर रुख अपनाते हुए कहा कि सभी डीएम को निर्देश दिए कि जिला पूर्ति अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों की पुष्टि होती है तो तत्काल निलंबन के साथ खुली विजिलेंस जांच कराकर विधिक और विभागीय कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


उन्होंने शुक्रवार देर शाम शासन और फील्ड के वरिष्ठ अधिकरियों के साथ समीक्षा बैठक में पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को ओवरबिलिंग पर जमकर फटकारा। उन्होंने सभी डिस्कॉम को ओवर बिलिंग की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि तकनीकी खामियों का बोझ आम उपभोक्ता पर नहीं पड़ना चाहिए। 
विज्ञापन


प्रत्येक उपभोक्ता से उसके वास्तविक विद्युत उपभोग के अनुरूप ही बिजली का बिल लिया जाए और इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। अगले दो-तीन दिन में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर समसामयिक विषयों और शासन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा करें तथा उनके सुझावों के अनुरूप स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाएं। उन्होंने राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा कि चकबंदी से जुड़ी जनसमस्याओं का समाधान निष्पक्षता और मेरिट के आधार पर हो। ऐसे विवाद किसी भी स्थिति में सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने का कारण नहीं बनने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाटों की सुरक्षा करें मजबूत
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कुछ नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। संभावित बाढ़ और कटान वाले क्षेत्रों में पहले से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रहें तथा स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी बनाए रखे।

बिजली बिल पर फिर से दर्ज होगा उपभोक्ताओं का नाम व पता

 प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल पर पहले की तरह नाम व पता दर्ज होगा। इसके लिए बिलिंग सॉफ्टवेयर में बदलाव किया जाएगा। पाॅवर काॅर्पोरेशन के निदेशक (वाणिज्य) ने बदलाव का भरोसा दिया है।

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के बिल पर उनका नाम हटाकर सिर्फ एक्स अंकित करके बिलिंग शुरू कर दी गई थी। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इसके विरोध में विद्युत नियामक आयोग में विरोध प्रस्ताव भी दाखिल कर दिया। शुक्रवार को अवधेश कुमार वर्मा और पाॅवर काॅर्पोरेशन के निदेशक वाणिज्य प्रशांत वर्मा के बीच बातचीत हुई। निदेशक (वाणिज्य) ने परिषद को आश्वस्त किया कि पाॅवर काॅर्पोरेशन द्वारा आईटी विंग को तत्काल इस व्यवस्था को समाप्त करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि बिजली बिल केवल भुगतान का दस्तावेज नहीं है, बल्कि देशभर में बड़ी संख्या में उपभोक्ता इसे पते के प्रमाण पत्र के रूप में प्रयोग करते हैं। विभिन्न सरकारी एवं निजी कार्यों में इसे सबूत के रूप में उपयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed