फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi issues directives regarding Durga Puja pandals in the state, orders issued regarding DJ playing ti

यूपी: प्रदेश में दुर्गा पूजा पंडालों को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, डीजे बजाने के समय को लेकर आदेश जारी

Sun, 11 Oct 2026 10:09 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 11 Oct 2026 10:09 PM IST
सार

Durga Puja pandals in UP: सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा-दशहरा त्योहार की तैयारियों, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
UP: CM Yogi issues directives regarding Durga Puja pandals in the state, orders issued regarding DJ playing ti
दूर्गा पूजा पंडालों के नियम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दुर्गा पूजा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार में किसी भी दशा में यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार ही होनी चाहिए, ताकि किसी को परेशानी न होने पाए, उन्होंने अधिकारियों से इस पर ध्यान रखने को कहा।

विज्ञापन


रविवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा-दशहरा त्योहार की तैयारियों, कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि कहा कि सड़क पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित न हों, इसके लिए दुर्गा पूजा समितियों से बात की जाए। त्योहार में सड़कों पर भीड़ अपेक्षाकृत अधिक होती है, इसलिए यातायात बाधित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध के साथ ऐसी कार्ययोजना बनाएं कि यातायात प्रभावित न होने पाए। त्योहारों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। त्योहार समाप्त होने पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की आवाज को लेकर भी उन्होंने निर्देश दिए, कहा कि अधिकारी दुर्गा पूजा समितियों से संवाद करें।
विज्ञापन


दुर्गा प्रतिमाओं और पंडालों की ऊंचाई बहुत अधिक न हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं और पंडालों की ऊंचाई भी बहुत अधिक न हो, इसके लिए भी दुर्गा पूजा समितियों से संवाद किया जाए। सीएम योगी ने कहा कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए स्थान चिह्नित किए जाएं। जहां कृत्रिम पोखरे बनाए गए हैं, विसर्जन वहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। निर्बाध रूप से प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक जाने की व्यवस्था की जाए। रास्ते में अतिक्रमण न हो और कहीं बिजली के तार ढीले हों, जर्जर पोल हो तो उसे बदल लिया जाए। भीड़ का प्रबंधन उचित तरीके से किया जाए। सीएम ने कहा कि समय रहते प्रशासन और पुलिस के अधिकारी प्रतिमा विसर्जन मार्ग का निरीक्षण कर सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदियों के जलस्तर पर रखें नजर, बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाएं
मुख्यमंत्री ने नदियों के जलस्तर की जानकारी ली और बाढ़ एवं भारी बारिश से प्रभावित लोगों के लिए किए गए राहत और बचाव कार्यों के बारे में भी पूछा। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को पूरी मदद मुहैया कराई जाए। नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जाए। सभी संबंधित विभाग अलर्ट पर रहें। सीएम योगी ने जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कहा कि सभी कार्यों को समय से पूरा किया जाए। किसी भी परियोजना में विलंब नहीं होना चाहिए। उन्होंने चौरीचौरा के भोपा बाजार में बने रेल ओवरब्रिज की सड़क को जल्द से जल्द बना लेने के लिए भी निर्देशित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed