फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi instructed to take precautions at every level regarding Delta Plus

यूपी : डेल्टा प्लस को लेकर सावधानी बरतने के योगी ने दिए निर्देश, बहराइच में 19 मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे

Fri, 02 Jul 2021 12:55 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Jul 2021 12:55 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट की रणनीति से कोविड नियंत्रण में कामयाबी मिली है। इसके लिए लगातार सक्रिय रहना होगा। सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढाई जाए।

विज्ञापन
UP: CM Yogi instructed to take precautions at every level regarding Delta Plus
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना वायरस के नए वैरिएंट डेल्टा प्लस को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरती जाए। बाहर से आने वालों के सैंपल लेकर जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन, फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाए। वह गुरुवार को टीम 9 की बैठक में कोरोना नियंत्रण की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से सटे कई राज्यों में डेल्टा प्लस से संक्रमित मिले हैं। इन राज्यों में मरीजों का इलाज चल रहा है। ऐसे में राज्य स्तरीय चिकित्सा विशेषज्ञों की परामर्शदाता समिति से लगातार सलाह ली जाए। वैरिएंट के अनुसार उससे निपटने की पुख्ता रणनीति बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट की रणनीति से कोविड नियंत्रण में कामयाबी मिली है। इसके लिए लगातार सक्रिय रहना होगा। सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढाई जाए। कोरोना से दिवंगत हुए लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों में उनकी याद में स्मृति वाटिका स्थापित की जाए।  एक्सप्रेस वे  के आसपास पंचवटी, नवग्रह आदि वाटिकाएं लगायी जाएं।
विज्ञापन


अस्पतालों का तत्काल करें भुगतान
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जिन सरकारी अथवा अधिग्रहीत निजी चिकित्सा संस्थानों ने सहयोग किया है उनके सभी भुगतान प्राथमिकता पर किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों केहित में कार्य करने वाले अस्पतालों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। चिकित्सकों, नर्सों सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर के देयकों के भुगतान में भी देरी नहीं होनी चाहिए। इसी तरह मृतक आश्रित लाभ आदि के प्रकरण का तुरंत निराकरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच में पॉजिटिव मिलने वालों की जीनोम सिक्वेंसिंग
बहराइच जिले में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले 19 मरीजों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जा रही है। ये मरीज नेपाल यात्रा से लौटे थे। यहां आने के कुछ दिन बाद उनमें लक्षण मिले। ऐसे में जांच कराई गई तो 19 की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली है। अब नेपाल सहित अन्य राज्यों से सटे सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में भी सीमावर्ती जिलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed