योगी बोले- सैनिकों की सहायता के लिए यूपी सरकार प्रतिबद्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को 11 वीर अमर शहीद सैनिकों के आश्रितों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सैनिक आश्रय गृह का कायाकल्प किया जाएगा। वहीं, उन्होंने यह भी एलान किया कि पूर्व सैनिक कोटे के सभी खाली पद भरे जाएंगे।
उन्होंने इस दौरान कहा कि मैं सबसे पहले मातृभूमि के लिए जान बलिदान करने वाले वीर सपूतों को नमन करता हूं। केंद्र और राज्य की सरकार उन सैनिकों के सम्मान के लिए पूरी मजबूती से काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व सैनिकों की समस्याओं के लिए अलग से विभाग काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ी जनसंख्या वाला प्रदेश है और 4.5 लाख पूर्व सैनिक सिर्फ इस राज्य में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर हर वर्ष हम पूर्व सैनिकों की समस्याओं को समाप्त करने के लिए सैनिकों के साथ बैठक भी करते हैं। प्रदेश सरकार ने इससे पहले 15 जून 2018 को पदक पाने वाले वीरों को मिलने वाली राशि को बढ़ाया था।
मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना के विस्तार को मिली मंजूरी
इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री कृषक बीमा योजना के विस्तार से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब इस योजना का लाभ खाताधारक किसान के साथ बटाईदार किसान और आंधी-तूफान, भूस्खलन में मरने या दिव्यांग होने वाले किसान के बालिग (18 से 70 वर्ष) आश्रित भी पाएंगे।‘अमर उजाला’ ने सरकार की इस योजना का खुलासा छह दिसंबर के अंक में प्रमुखता से किया था।
पहली बार ऐसा होगा कि इससे बटाईदार व किसानों के बालिग आश्रित शामिल होंगे। इससे इस योजना का दायरा पहले से काफी बढ़ जाएगा। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की इस योजना का प्रस्तुतीकरण देखा और जरूरी निर्देश दिये। दुर्घटना के दायरे का भी विस्तार होगा। इसमें सड़क व अन्य तरह की दुर्घटना के अलावा आंधी-तूफान, भूस्खलन में होने वाली मौत भी योजना के दायरे में आएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का लाभ हर किसान परिवार को मिलना चाहिए। अगर कोई किसी अन्य योजना से लाभ पा रहा है तो उस योजना से मिलने वाली उतनी राशि की कटौती कर लाभ दे दिया जाए। तय समय में पीड़ित परिवार को योजना का लाभ मिले, इसके लिए प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा।।