फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: CM Yogi Adityanath expresses grief on the death of Dr Vivek Debroy.

UP: डॉ. बिबेक देबरॉय का जाना अपूरणीय क्षति, सीएम योगी ने प्रख्यात अर्थशास्त्री के निधन पर जताया शोक

Fri, 01 Nov 2024 02:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 Nov 2024 02:35 PM IST
सार

प्रख्यात अर्थशास्त्री और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि न केवल आर्थिक जगत बल्कि पूरे देश ने एक विद्वान और समर्पित अर्थशास्त्री को खो दिया।

विज्ञापन
UP: CM Yogi Adityanath expresses grief on the death of Dr Vivek Debroy.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) के चेयरमैन और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री डॉ. बिबेक देबरॉय के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर डॉ. बिबेक देबरॉय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। डॉ. देबरॉय ने देश की आर्थिक नीतियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और उनके मार्गदर्शन में कई आर्थिक सुधार लागू हुए थे। उनके निधन से न केवल आर्थिक जगत बल्कि पूरे देश ने एक विद्वान और समर्पित अर्थशास्त्री को खो दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि डॉ. बिबेक देबरॉय का 69 साल की उम्र में निधन हो गया। बिबेक देबरॉय का निधन शुक्रवार सुबह 7 बजे दिल्ली एम्स में हुआ, वह आंत संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। बिबेक देबरॉय पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित थे। पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बनने से पहले देबरॉय पुणे में गोखले इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स (जीआईपीई) के चांसलर भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed