{"_id":"667bf86f223b10cb89073529","slug":"up-cm-yogi-adityanath-comments-on-congress-for-imposing-emergency-50-years-ago-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- उनके चेहरे भले ही बदल गए हों पर उनका चरित्र आज भी वही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- उनके चेहरे भले ही बदल गए हों पर उनका चरित्र आज भी वही है
Wed, 26 Jun 2024 04:45 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 26 Jun 2024 04:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज के 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने उसी संविधान का गला घोंट दिया, जिसकी शपथ लेकर उन्होंने पीएम बनने की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के चेहरे बदल गए हैं पर चरित्र आज भी वही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई दी साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र आज भी तानाशाही वाला है भले ही उनके चेहरे बदल गए हों।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, नवनिर्वाचित लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया है। मैं उनके प्रयास के लिए बिरला जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं..मैं सभी नवनिर्वाचित सांसद सदस्यों को बधाई देता हूं और इस प्रस्ताव के लिए आभार भी व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दो जुलाई को राहुल गांधी कोर्ट में तलब, गृहमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: प्रदेश में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, लेखपाल और क्लर्क जैसी पोस्ट पर होने जा रही हैं 13 हजार भर्तियां
25 जून 1975 को इंदिरा गांधी ने उसी संविधान का गला घोंट दिया, जिसकी शपथ लेकर उन्होंने पीएम बनने की शपथ ली थी। कांग्रेस के इन काले कारनामों के बारे में जनता को बताना जरूरी है।
कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व जो आज संविधान और आरक्षण खत्म करने के नाम पर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है.. कांग्रेस में चेहरे भले ही बदल गए हों लेकिन उनका चरित्र आज भी तानाशाही वाला है।
#WATCH लखनऊ (यूपी): यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज का दिन ऐतिहासिक है, नवनिर्वाचित लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आपातकाल के विरोध में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया है। मैं उनके प्रयास के लिए बिरला जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं..मैं सभी… pic.twitter.com/SD3tnEO2Q9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 26, 2024
बता दें कि बुधवार को ओम बिरला लोकसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए। सदन के सभी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।