फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cm yogi adityanath blame officers on failure of residential schemes

छह लाख लोगों को दे चुके हैं धन, बनाएंगे 10 लाख मकान: सीएम योगी

Sun, 23 Jul 2017 10:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath blame officers on failure of residential schemes
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि यूपी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2022 तक सभी को घर देने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 48 लाख लोगों के पास व शहरी क्षेत्रों में एक बड़ी आबादी के पास मकान नहीं है। इसलिए हमने 10 लाख मकान बनाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


‘कन्फेडरेशन ऑफ  रीयल इस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ  इंडिया (क्रेडाई) द्वारा आयोजित ‘यूपी अहेड कॉन्क्लेव’ में रियल स्टेट कारोबारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन


सीएम योगी ने बताया, इस योजना के तहत गांवों में 10 लाख आवास बनाने का लक्ष्य है, जिसमें से 06 लाख परिवारों को चिन्हित कर धनराशि का आवंटन भी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरशाही की नकारेपन से फेल हो रही योजनाएं

up cm yogi adityanath blame officers on failure of residential schemes

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजनाओं के फेल होने के लिए नौकरशाही पर निशाना साधा है। बिल्डरों की मनमानी रोकने के लिए ‘रियल एस्टेट रेगुलेशन एक्ट’ के लागू होने के बाद भी राज्य स्तर पर अब तक ‘रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथारिटी’ (रेरा) का गठन नहीं होने पर सीएम योगी ने नौकरशाही को आड़े हाथों लिया। कहा, रेरा का गठन न होना नौकरशाहों की अकर्मण्यता का नतीजा है। उन्हीं की वजह से योजनाएं फेल होती हैं।

उन्होंने कहा कि बिल्डरों और खरीदारों के बीच विवाद एक बड़ी समस्या है। इससे निपटने के लिए ही केंद्र सरकार ने ‘रियल एस्टेट रेगुलेशन एक्ट’ तैयार किया था। इसे यूपी में भी लागू किया गया है।

इसके तहत अब रियल स्टेट की परियोजनाओं का पंजीकरण शुरू होने जा रहा है, जिससे बिल्डरों की समस्याएं स्वत: खत्म हो जाएंगी। कारोबार में पारदर्शिता आएगी और जनता को भी समय से मकान उपलब्ध हो सकेंगे। रेरा का पोर्टल 26 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

जनता के प्रति जवाबदेह बनें बिल्डर

up cm yogi adityanath blame officers on failure of residential schemes

सीएम योगी ने बिल्‍डरों को नसीहत देते हुए कहा कि बिल्डरों को जनता के प्रति जवाबदेह होना होगा। प्रदेश में व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं। लेकिन, सफलता के लिए जरूरी है कि वे जनता का विश्वास जीतें।

सख्त कदम उठाने पर मजबूर न करें बिल्डर
सीएम ने कहा कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा में करीब डेढ़ लाख लोगों ने बिल्डरों के पास पैसा जमा कर दिया है। इसके बावजूद उन्हें अब तक फ्लैट नहीं मिल पाया है।

हालांकि सरकार के दबाव में कुछ बिल्डरों ने मकान देने के लिए समय सीमा तय कर दी है। जबकि कुछ बिल्डर्स कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर संवाद से हल नहीं निकलेगा तो सरकार सख्त कदम उठाने से नहीं हिचकेगी। बिल्डर्स ऐसा काम न करें कि सरकार को सख्त कदम उठाना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed