फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cm yogi adityanath meeting with mlas in lokbhavan

यूपी: सीएम योगी ने मीटिंग में लगाई विधायकों की क्लास, दी ये नसीहत

Thu, 30 Mar 2017 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Mar 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
up cm yogi adityanath meeting with mlas in lokbhavan
योगी आद‌ित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आ‌द‌ित्यनाथ ने गुरुवार को लोकभवन में पार्टी व‌िधानमंडल दल की बैठक की। इस मीट‌िंग के दौरान उन्होंने पार्टी के व‌िधायकों को अनुशासन में रहने और जनता से ठीक व्यवहार करने की नसीहत दी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विधायकों को सत्तापक्ष का सदस्य होने के नाते जिम्मेदारी समझाई और कहा कि कोई ऐसा कार्य न होने पाए जिससे लोगों को हम पर उंगली उठाने का मौका मिले।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि गठबंधन सहित 325 विधायकों के भारी बहुमत के साथ जनता ने हमें सत्ता सौंपी है। कहा कि जनता ने बड़ा बहुमत ही नहीं दिया है बल्कि बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिम्मेदारी यह है कि सत्ता के जरिये जनता की समस्याओं का समाधान कराने में हम किस तरह की भूमिका निभा सकते हैं। इसी के साथ यह दायित्व भी हम लोगों को मिला है तो जनता के दुख-दर्द दूर करने में विधायक या जनप्रतिनिधि के नाते भूमिका निभाएं।

सत्ता की हनक से बचें

up cm yogi adityanath meeting with mlas in lokbhavan
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty

मुख्यमंत्री ने विधायकों व मंत्रियों को लालबत्ती व हूटर के बेजा इस्तेमाल से बचने की भी हिदायत दी। कहा कि जनता को गैर भाजपा और मौजूदा भाजपा सरकार के कामकाज में अंतर नजर आना चाहिए। 

मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को आम लोगों के साथ अच्छा आचरण और व्यवहार करना चाहिए जिससे उन्हें इस बात का एहसास हो कि भाजपा के लोग दूसरे सत्तारूढ़ दल के लोगों जैसे नहीं है। 

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों व विधायकों से यह भी आग्रह किया कि वे खुद के साथ अपने परिवार वालों को भी इस बारे में समझा दें कि वे सत्ता की हनक के चक्कर में न पड़े। जिससे आम  लोगों के बीच गलत संदेश न जाए। उन्होंने ट्रांसफर-पोस्टिंग के चक्कर में भी न उलझने की नसीहत विधायकों को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed