फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cm denied to meet tcs coo

लखनऊ टीसीएस कर्मचारियों को झटका, सीओओ से नहीं मिले सीएम योगी

Fri, 21 Jul 2017 07:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 21 Jul 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
up cm denied to meet tcs coo
- फोटो : amar ujala

टीसीएस कर्मचारियों को आज उत्तर प्रदेश सरकार ने जबरदस्त झटका दिया। टीसीएस की लखनऊ यूनिट को यहां बचाए रखने के लिए सीएम योगी से मिलने गए टीसीएस के सीओओ से योगी ने मिलने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल नहीं थे। योगी आदित्यनाथ की जगह उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने प्रतिनिध‌ि मंडल से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने लखनऊ टीसीएस के कर्मचारियों के हितों को देखने के उलट प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि वे कर्मचारियों को दूसरी जगहों पर भेजने में सहयोगपूर्ण वातावरण बनाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ के आईटी हब बनने का सपना साकार हो, इसके लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) लखनऊ के क्षेत्रीय कार्यालय को यहां रोका जाना जरूरी माना जा रहा है।

कंपनी यहां से निकलने की फिराक में है, जबकि यहां काम कर रहे कर्मचारी और लखनऊ के युवा नहीं चाहते कि टीसीएस यहां से जाए। इस पूरे मामले पर बातचीत के लिए टीसीएस के सीओओ एनजी सुब्रमण्यम और वाइस प्रेसीडेंट शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने गए थे।


उम्मीद की जा रही थी कि मुख्यमंत्री इस वार्ता में प्रदेश और लखनऊ के हित को प्राथमिकता देंगे। इस बैठक से टीसीएस लखनऊ का भविष्य तय होना था।

यहां के आईटी प्रोफेशनल्स सहित सभी कर्मचारियों, उनके परिवारों और प्रदेश के इंजीनियरिंग छात्रों की भी नजर इस पर थी। उनकी उम्मीदें अब लगभग खत्म होने की कगार पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed