फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP CM Akhilesh Yadav repeats his promises.

अखिलेश की नसीहत, 'अफसर काम करें, राजनीति से दूर रहें'

Fri, 11 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
UP CM Akhilesh Yadav repeats his promises.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि 2017 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बिजली समस्या का समाधान हो जाएगा। शहर वासियों को भी 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। चुनाव से पहले ही मेट्रो ट्रेन का काम भी शुरू होगा और बिल्हौर में आईटीआई खोला जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को बिठूर क्षेत्र में ब्लू वर्ल्ड थीम पार्क का उद्घाटन करने आए मुख्यमंत्री का पूरा फोकस बिजली समस्या और उसके समाधान पर रहा। मंच संभालते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश में पॉवर प्लांट जापान की तोशिबा कंपनी की मदद से लगाए जाएंगे। इसका समझौता हो गया है। बीएचईएल (भेल) से पॉवर प्लांट लगवाना ठीक नहीं है। इनके प्लांटों का बिजली उत्पादन ठीक नहीं रहता। ललितपुर सहित तमाम पॉवर प्लांट जल्द ही शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि एंबुलेंस की 1012 सेवा की तरह ही पुलिस सेवा को भी एक्टिवेट किया जाएगा। जब 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस मौके पर पहुंच सकती है तो पुलिस क्यों नहीं? पुलिस सेवा की हेल्पलाइन शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने यूपी में 13 स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही है। यह कब तक होगा, यह तय नहीं लेकिन 13 की जगह 14 स्मार्ट सिटी बनाए जाएं तो शुभ रहेगा। कानपुर भी स्मार्ट सिटी की सूची में है। यहां टेनरी की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। गंगा को साफ-सुथरा बनाने का लक्ष्य भी है। वहीं, उन्होंने अफसरों को भी नसीहत दी।

विकास न होने पर विकास दर को लगेगा झटका

UP CM Akhilesh Yadav repeats his promises.

बारिश न होने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने देश में सूखे की आशंका जताई। कहा कि ऐसा रहा तो विकास दर को झटका लगेगा। अब किसानों के हित में काम करना होगा।

अफसरों को राजनीति न करने की नसीहत
थीम पार्क की जमीन को लेकर हुई माथापच्ची से मुख्यमंत्री खफा दिखे और कहा कि अफसरों को काम अटकाने की आदत छोड़नी चाहिए। वह जनता के नौकर हैं। जनता का सेवा करना उनका धर्म है। अफसर काम करें और राजनीति से दूर रहें। हर अफसर की फाइल साल में एक बार पंचम तल पर आती है।

अच्छा कामकाज रहे तो चरित्र पंजिका में नंबर देना अच्छा लगता है। हालांकि सिफारिश कर नंबर लिए जाते हैं। फिर भी अधिकारियों को निडर होकर अच्छे कामकाज का समर्थन करना चाहिए।

व्हाट्स ऐप पर खुराफात की तो जेल
व्हाट्स ऐप और फेसबुक की मदद से खुराफात करके झगड़े कराने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। फेसबुक पर मुख्यमंत्री, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) सहित कुछ और लोगों की फोटो लगाकर गड़बड़ी करने वालों को सुधारा जा चुका है।

इसलिए नौजवानों को सजग रहने की जरूरत है। झगड़े के तमाम मामले ऐसे हैं, जिनमें खुराफात करने वालों की उम्र 16 साल मिली है। इन तकनीकों का इस्तेमाल अच्छे काम के लिए करें तो बेहतर रहेगा।

अखिलेश का वादा, जमीन के मामलों में दिक्कत नहीं होगी

UP CM Akhilesh Yadav repeats his promises.

थीम पार्क के मंच पर मौजूद शहर के तमाम बड़े उद्यमी, कारोबारी, व्यापारी और शिक्षाविदों को मुख्यमंत्री ने धन्यवाद दिया और कहा कि अब निवेश का अच्छा माहौल बना है। इसका लाभ उठाएं। जमीन से संबंधित किसी तरह के मामलों में दिक्कत नहीं आएगी।

सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा। इस मौके पर विक्रम कोठारी, प्राणवीर सिंह, अमित नारायण, एनआरआई सिटी के ओपी अग्रवाल, पुरुषोत्तम दास ज्वैलर्स के राजेश गुप्ता, चंदन अग्रवाल, मयंक अग्निहोत्री मौजूद रहे।

प्रेस क्लब बड़ा बनेगा

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बड़ा प्रेस क्लब बनाने का ऐलान किया। कहा कि इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

अब पत्रकारों की संख्या बढ़ गई है। प्रेस क्लब पर छापा मारने को लेकर पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया। कहा कि सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed