फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम ने किया एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, लखनऊ से आगरा अब साढ़े तीन घंटे में

Tue, 22 Nov 2016 03:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Nov 2016 03:42 AM IST
विज्ञापन
up cm akhilesh yadav reaches expressway on samajwadi rath
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा सुप्रीमो मुलायम स‌िंह यादव और सीएम अख‌िलेश यादव ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन 21 नवंबर सोमवार को क‌िया।

यूपी के सीएम अख‌िलेश यादव आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने समाजवादी रथ पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सीएम ने कहा क‌ि रथ से इसल‌िए आया हूं क‌ि रथ का भी नाम है, ‘व‌िकास से व‌िजय की ओर’। वहीं उन्होंने पुखरायां में हुए रेल हादसे पर दुख जताया और एक्सप्रेस-वे की मॉन‌िटर‌िंग कर रहे नवनीत सहगल को भी याद क‌िया। बता दें क‌ि प्रमुख सच‌िव सूचना नवनीत सहगल एक्सप्रेस-वे का न‌िरीक्षण कर लौटते वक्त सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
इस दौरान सपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि मैंने कहा था मैं श‌िलान्यस नहीं उद्घाटन करता हूं। मैं अख‌िलेश को बधाई देता हूं क‌ि एक्सप्रेस-वे चार के बजाय दो साल में ही पूरा हो गया।

up cm akhilesh yadav reaches expressway on samajwadi rath
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में सबसे पहले सपा के प्रदेश अध्यक्ष श‌िवपाल यादव ने सीएम को बधाई दी। इसके बाद राम गोपाल यादव ने कहा, सबसे पहले मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहूंगा।  ये एक्सप्रेस वे जीवन रेखा का काम करेगा।
up cm akhilesh yadav reaches expressway on samajwadi rath
अख‌िलेश यादव
श‌िवपाल ने सभी अधिकारियों को बधाई दी। कहा क‌ि सीएम का ये ड्रीम प्रोजेक्ट था, ये उद्घाटन हिंदुस्तान के इतिहास में अभूतपूर्व उद्गाटन है क्योंक‌ि जो सुखोई नेताजी रक्षामंत्री लाए थे वो आज यहां उतरेंगे और टेकऑफ भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
up cm akhilesh yadav reaches expressway on samajwadi rath
अख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में मौजूद आजम खां ने कहा, देश को बहुत सपने द‌िखाए गए थे दो साल में वो टूट गए। देश का खजाना क‌िसान और मजदूर का खजाना है। लोगों के साथ छल हुआ है। उन्होंने कहा, एक्सप्रेस-वे ही नहीं यूपी की हर सड़क सीएम अख‌िलेश ने बनवाई है।
विज्ञापन
up cm akhilesh yadav reaches expressway on samajwadi rath
एक्सप्रेस वे उद्घाटन - फोटो : amar ujala

समारोह में सांसद डिंपल यादव, फिल्म अभिनेत्री व राज्यसभा सांसद जया बच्चन समेत अखिलेश सरकार के कई मंत्री, विधायक व सांसद मौजूद रहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed