फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cm adityanath yogi rejects proposal of getting new Mercedes suv

सीएम योगी का नई लग्जरी कार लेने से इन्कार, बोले-अखिलेश की गाड़ी करूंगा इस्तेमाल

Tue, 04 Jul 2017 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 04 Jul 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
up cm adityanath yogi rejects proposal of getting new Mercedes suv
डेमो प‌िक

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने सरकारी पैसों से दो मर्सिडीज खरीदी थीं। वहीं मायावती एक करोड़ की लैंड-क्रूजर से चलती थीं लेकिन योगी आदित्यनाथ ने इस फिजूलखर्ची से मना कर दिया है। 

विज्ञापन


राज्य संपत्त‌ि विभाग की तरफ से उन्हें मर्सिडीज बेंज की दो नई एसयूवी खरीदने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन सीएम का कहना है क‌ि उन्हें अखिलेश की गाड़ी से चलने में कोई दिक्कत नहीं है। 
विज्ञापन


योगी के करीबियों के मुताबिक सीएम दिखावे में यकीन नहीं रखते। उनका कहना है क‌ि जनता की मेहनत की कमाई मंत्रियों को इस तरह से उड़ानी नहीं चाहिए।

बता दें क‌ि सीएम बनने के बाद भी योगी सादगी भरा जीवन जीते हैं। उन्होंने वीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए गाड़ियों से लाल-नीली बत्ती हटाने का भी फैसला सबसे पहले लागू किया था। वहीं सीएम आवास पहुंचते ही उन्होंने एसी हटवाने के भी निर्देश दिए थे। वह तख्त पर बिना एसी के सोते हैं वहीं मेहमानों के लिए ड्राइंगरूम में एसी लगवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछली सरकारें फिजूलखर्ची के लिए सुर्खियों में रही हैं। अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान 5 करोड़ का मर्सिडीज रथ बनवाया था। वहीं वह खुद डेढ़ करोड़ की मर्सिडीज से चलते थे और मुलायम सिंह को भी एक मर्सिडीज भेंट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed