फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up cm adityanath meeting with officers and leaders

पहली मुलाकात में ही सीएम के सख्त बोल, 15 दिन में संपत्ति का ब्योरा दें अधिकारी

Tue, 21 Mar 2017 11:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Mar 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
up cm adityanath meeting with officers and leaders
मीट‌िंग में सीएम के साथ ड‌िप्टी सीएम

यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ लोकभवन में मीटिंग की। बैठक में उनके साथ ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य और द‌‌िनेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस मीट‌िंग में उन्होंने अध‌िकार‌ियों को भाजपा का घोषणापत्र सौंपा और उसको पूरा करने के सुझाव मांगे। वहीं सीएम ने अध‌िकार‌ियों को भी 15 द‌िन के भीतर संपत्त‌ि का ब्योरा देने का फरमान द‌िया है। बता दें क‌ि इससे पहले वह मंत्र‌ियों को भी ऐसा न‌िर्देश दे चुके हैं। 

विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद से लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में उनसे म‌िलने के ल‌िए नेता और अधिकारियों की भीड़ जुटी रही। 

आज सुबह उपमुख्यमंत्री द‌िनेश शर्मा ने सीएम से मुलाकात की। इसी बीच डीआईजी और आईजी ने भी वीवीआइपी गेस्ट हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें : योगी के सीएम बनते ही बदली सियासत, दिखे ये 11 बड़े बदलाव
विज्ञापन


वहीं मंत्र‌िमंडल के बंटवारे को लेकर बीजेपी महामंत्री संगठन सुनील बंसल और मुख्यमंत्री ने मंत्रणा की। इसी बीच ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य और द‌िनेश शर्मा को भी सच‌िवालय में कमरा दे द‌िया गया। केशव आजम और द‌िनेश श‌िवपाल वाले कमरे में बैठेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएम आवास पर पूजन-हवन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद 5 केडी पहुंचे। वहां उन्होंने भूम‌िपूजन क‌िया और करीब 20 म‌िनट बाद न‌िकल गए। सीएम अभी वह श‌िफ्ट नहीं हुए हैं। चर्चा है क‌ि आज शाम तक 5 केडी में श‌िफ्ट हो सकते हैं वहीं ये भी कयास लगाया जा रहा है क‌ि वह नवरात्र में श‌िफ्ट होंगे।

दूसरी ओर राज्यपाल राम नाईक ने नई कैब‌िनेट को आज शाम को चाय पर बुलाया है। इस स्वल्पाहार में सीएम आद‌ित्यनाथ के साथ दोनों ड‌िप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed