फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cloudy forecast in many districts today, warning of rain tomorrow in many parts of Western UP

UP Weather Update: आज कई जिलों में बादल छाए रहने का अनुमान, पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में कल बारिश की चेतावनी

Wed, 19 Feb 2025 10:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 19 Feb 2025 10:36 AM IST
सार

 UP Weather News: यूपी में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। गुरुवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। 
 

विज्ञापन
UP: Cloudy forecast in many districts today, warning of rain tomorrow in many parts of Western UP
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Weather In UP: पूरे प्रदेश में मंगलवार को बादलों के चलते मौसम काफी सुहावना रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों में मंगलवार को दिनभर हल्की सर्द हवाएं चलती रहीं।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। इससे वातावरण सर्द और सुखद बना रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को देर रात व सुबह के वक्त कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन


हालांकि, बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद नहीं कम हुआ तापमान

 मौसम में अचानक बदलाव के बावजूद मंगलवार को शहर के तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दोपहर में बदली छाने पर भी तापमान में गिरावट नहीं दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को में आगे भी यही तापमान बरकार रहने का अनुमान है।

राजधानी में मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे जिससे शहर में हल्की सर्द हवाओं के बीच मौसम सुहाना बना रहा। न ही ज्यादा गर्मी महसूस की गई और न ही खास सर्दी। आगे भी अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की उम्मीद है। मौसम शुष्क रहेगा जबकि कुछ जगहों पर सुबह शाम कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, बृहस्पतिवार को मौसम में बदलाव रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को भी शहर का मौसम समान रहेगा। हल्की बदली छाई रह सकती है जबकि 20 फरवरी बृहस्पतिवार को पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हवा तेज रहेगी इससे तापमान गिर सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed