फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Clouds will remain in Purvanchal today, heat wave alert in these 17 districts of the west; temperature ros

यूपी: पूर्वांचल में आज छाए रहेंगे बादल, पश्चिम के इन 17 जिलों में लू का अलर्ट; एक झटके में छह डिग्री चढ़ा पारा

Wed, 09 Apr 2025 11:25 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 09 Apr 2025 11:25 AM IST
सार

Weather of UP: यूपी में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी से आज कुछ जिलों में मामूली राहत मिल सकती है। दूसरी तरफ लखनऊ में बीते दिनों में एक साथ छह डिग्री तापमान बढ़ गया है।
 

विज्ञापन
UP: Clouds will remain in Purvanchal today, heat wave alert in these 17 districts of the west; temperature ros
प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रचंड गर्मी के बीच यूपी में मौसम दो रंग दिखा रहा है। कई जिलों में बादल और बारिश की संभावना है तो कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में पूर्वा हवाएं चलीं और तराई के कुछ इलाकों में बादलों की आवाजाही रही। बुधवार के लिए मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के लगभग 17 जिलों में लू की चेतावनी जारी किया है और पूर्वी-तराई हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक यूपी के पूर्वी-तराई इलाकों महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती आदि में गरज-चमक संग बूंदाबांदी के संकेत हैं। कहीं-कहीं वज्रपात के भी आसार हैं।
विज्ञापन


सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन से चार दिन प्रदेश के विभिन्न इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं तात्कालिक तौर पर पारे में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के जिलों, बुंदेलखंड और यूपी के दक्षिण पूर्वी जिलों में लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आगरा, झांसी समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। वहीं प्रयागराज, हमीरपुर, कानपुर, मुजफ्फरनगर आदि जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। रात के पारे में भी बढ़ोतरी आई।
 

चिंता: एक बार फिर तापमान ने 1.5 डिग्री की अलर्ट लाइन को किया पार; जलवायु इतिहास का दूसरा सबसे गर्म रहा मार्च

इन जिलों में है हीट वेव (लू ) की चेतावनी

गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।


 

गरज-चमक संग वज्रपात की संभावना

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर व आसपास के इलाकों में।

रात के पारे में 6.1 डिग्री की उछाल

 राजधानी में मंगलवार को तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। इसकी वजह पूर्वा हवाएं रहीं। दिन के पारे में 1.2 डिग्री की गिरावट रही, लेकिन पुरवाई चलने से उमस भरी गर्मी रही। वहीं, रात के पारे में अप्रत्याशित रूप से 6.1 डिग्री के उछाल से हवा में गर्माहट महसूस की गई।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बुधवार को बादलों की आवाजाही रहेगी और पारे में हल्की गिरावट के आसार हैं। विक्षोभ व पुरवाई के असर से बाराबंकी में बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को दिन का तापमान 1.2 डिग्री की गिरावट के साथ 38 डिग्री दर्ज हुआ। रात के पारे में 6.1 डिग्री का उछाल आया और तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed