फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chief Secretary may get extension of service, counted among CM Yogi's trusted officers; letter sent to the

यूपी: मुख्य सचिव को मिल सकता है सेवा विस्तार, सीएम योगी के भरोमसमंद अफसरों में गिनती; केंद्र को भेजा गया पत्र

Wed, 16 Jul 2025 07:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Jul 2025 07:04 PM IST
सार

UP Chief Secretary: यूपी के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार मिल सकता है। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म हो रहा है।
 

विज्ञापन
UP: Chief Secretary may get extension of service, counted among CM Yogi's trusted officers; letter sent to the
मनोज कुमार सिंह, मुख्य सचिव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को मुख्य सचिव के पद पर एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। वे इसी माह 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उनको सेवा विस्तार देने के के प्रस्ताव के साथ ही प्रदेश के हित में किए गए कामों का जिक्र भी किया गया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक वातावरण बनाने में अहम भूमिका निभाने के साथ ही अर्थव्यवस्था को 10 खरब डॉलर तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

विज्ञापन


मनोज कुमार सिंह वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव के साथ उनके पास आईआईडीसी और अध्यक्ष पिकप का चार्ज है। दुर्गा शंकर मिश्र के ढाई साल के सेवा विस्तार के बाद उन्हें 30 जून 2024 को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी मिली थी। मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम विकास विभाग और कृषि उत्पादन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे सीएम योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं।
विज्ञापन


उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि उच्च स्तर से उन्हें एक साल का सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया गया है। इसमें वैश्विक निवेश सम्मेलन और भूमि पूजन समारोह इसी साल कराने का जिक्र भी किया गया है, क्योंकि मनोज कुमार सिंह के पास अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) का प्रभार भी है। इसके पहले वर्ष 2019 में मुख्य सचिव रहे अनूप चंद्र पांडेय का छह माह का विस्तार केंद्र सरकार ने इसी आधार पर दिया था। इसलिए केंद्र सरकार से पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि उन्हें भी एक साल का सेवा विस्तार दिया जाए। उन्हें सेवा विस्तार दिए जाने से युवाओं को रोजगार मिलने की नई राह भी खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed