फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Chaitra-like heat in Falgun, capital is burning like this after three years, mercury crossed 32 degrees, a

यूपी: फाल्गुन में चैत्र जैसी गर्मी, तीन साल बाद यूं तप रही राजधानी, 32 डिग्री के पार हुआ पारा, जारी हुआ अलर्ट

Mon, 10 Mar 2025 09:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 10 Mar 2025 09:18 PM IST
सार

Weather of UP: मार्च का दूसरा सप्ताह लगते ही प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
UP: Chaitra-like heat in Falgun, capital is burning like this after three years, mercury crossed 32 degrees, a
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 प्रदेश में पछुआ हवाओं की रफ्तार थमते ही मौसम में तेजी से बदलाव आया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल के साथ ही धूप की तपिश बढ़ गई है। सोमवार को प्रदेश के बीस से ज्यादा जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक होली तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक लगातार पारा बढ़ेगा। सप्ताह के आखिर में हवा की रफ्तार में तेजी से तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है।सोमवार को प्रयागराज 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं अयोध्या में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन

राजधानी में 32 के पार पहुंचा पारा 

UP: Chaitra-like heat in Falgun, capital is burning like this after three years, mercury crossed 32 degrees, a
यूपी का मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

फाल्गुन माह अभी आधा बाकी है और दोपहर में हो रही धूप की तल्खी चैत्र माह की याद दिला रही है। राजधानी में तीन वर्षो बाद इस बार 10 मार्च को पारा 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। साल 2022 में 10 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस था, साथ ही साल 2021 में अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं 2021 से, यानी चार वर्षों बाद रात का अधिकतम तापमान इस साल से ज्यादा 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग की मानें तो इस साल मार्च के आखिर में गर्म हवाओं वाले लू के थपेड़े भी पड़ने की उम्मीद है।

राजधानी में अगले एक हफ्ते में दिन के तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के पार चले जाने के आसार हैं। दिन-ब दिन बढ़ रहा तापमान आने वाले दिनों में होने वाली प्रचंड गर्मी का पूर्वाभास करा रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार से हवा की रफ्तार में तेजी आने से थोड़ी राहत की उम्मीद है। अगले तीन से चार दिनों तक धीरे-धीरे तापमान का बढ़ना जारी रहेगा। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.4 डिग्री की मामूली बढ़त के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस तो वहीं रात का पारा 3.8 डिग्री की उछाल के साथ 17 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी की हवा का हाल

सोमवार को लखनऊ के छह वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों में से कुकरैल, गोमतीनगर, बीबीएयू और तालकटोरा की हवा पीली यानी मध्यम श्रेणी में देखने को मिली। वहीं अलीगंज और लालबाग की हवा नारंगी यानी स्वास्थ्य के लिए खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

कुकरैल - 118 - पीला- मध्यम
गोमतीनगर- 135 - पीला- मध्यम
अलीगंज- 206 - नारंगी- खराब
बीबीएयू- 133 - पीला- मध्यम
तालकटोरा - 128 - पीला- मध्यम
लालबाग- 208 - नारंगी- खराब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed