{"_id":"68c851a3e6e87c6f3504fe5d","slug":"up-captain-shreyas-test-against-australia-a-first-four-day-match-starts-today-at-ekana-stadium-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कप्तान श्रेयस की परीक्षा, इकाना स्टेडियम में पहला चार दिनी मुकाबला आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कप्तान श्रेयस की परीक्षा, इकाना स्टेडियम में पहला चार दिनी मुकाबला आज से
Mon, 15 Sep 2025 11:19 PM IST
ishwar ashish
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
खेल संवाददाता, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Sep 2025 11:19 PM IST
सार
धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के अलावा भारतीय टीम में शामिल सलामी बल्लेबाजी अभिमन्यु ईश्वरन, विकेटकीपर ध्रुव चंद्र जुरेल और हरफनमौला नीतीश रेड्डी के पास भी टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा, बशर्ते वे अपनी भूमिका से पूरी तरह न्याय कर पाए
विज्ञापन
अभ्यास के दौरान कप्तान श्रेयस व अन्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
तीन दिन तक चले कड़े अभ्यास के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की दूसरी कतार की टीमें मंगलवार को पहले चारदिनी मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। शहर के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में दोनों टीमों में शामिल खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करके अपनी मुख्य टीम में चयन की दावेदारी ठाकेंगे। मुकाबले में सबकी नजर मध्यक्रम के धाकड़ बल्लेबाज श्रेयस अय्यर होगी। उन्हें दमदार बल्लेबाजी के साथ प्रभावी कप्तानी से चयनकर्ताओं को प्रभावित करना होगा ताकि भारतीय टीम में उनकी भविष्य की तस्वीर साफ हो सके।
विज्ञापन
आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाजी और कप्तानी से सबका ध्यान खींचने वाले श्रेयस को लेकर चयनकर्ताओं पर खासा दबाव बन चुका है। टेस्ट टीम से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के हटने से श्रेयस का दावा सबसे ज्यादा मजबूत था, लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज करके अन्य खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी। ऐसे में श्रेयस के पास ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करके चयनकर्ताओं को जवाब देने का मौका भी होगा। इसके अलावा भारतीय टीम में शामिल सलामी बल्लेबाजी अभिमन्यु ईश्वरन, विकेटकीपर ध्रुव चंद्र जुरेल और हरफनमौला नीतीश रेड्डी के पास भी टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की करने का मौका होगा, बशर्ते वे अपनी भूमिका से पूरी तरह न्याय कर पाए और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन करें। बीते आईपीएल में अपने बल्ले से चर्चा बटोरने वाले साई सुदर्शन को भी खुद को स्थापित होने के लिए दमदार खेल दिखाना होगा। उधर, ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल टीम में शामिल सैम कोंस्टास और नॉथन मैक्सवीनी के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी। सैम कोंस्टास भारत के ऑस्ट्रेलियाई दौर में भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह से भिड़ंत को लेकर चर्चा में आए थे। इसके अलावा नॉथन मैक्सवीनी भी दमदार प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे।
विज्ञापन
भारत ए के कोच ऋषिकेत कानितकर ने कहा कि हमारी टीम केवल स्पिन गेंदबाजी पर निर्भर नहीं करती है। टीम के बाद अच्छे तेज गेंदबाज भी है। लखनऊ में हो रहे मुकाबले के दौरान मौसम एक बड़ा सवाल बन सकता है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं और कल सुबह जब कवर हटेंगे। उसके बाद में ही पिच के संबंध में कुछ बताया जा सकता है। वैसे मंगलवार को मौसम पर बहुत कुछ निर्भर करेगा कि हमारी टीम पहले गेंदबाजी करेगी अथवा बल्लेबाजी।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया ए के कोच टिम पेन ने कहा कि निश्चित तौर पर इंग्लैंड में इस भारतीय टीम में शामिल कई क्रिकेटरों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। इनको चुनौती देना उत्साहवर्धन होगा। हमारी एक युवा टीम है। हम आक्रामक क्रिकेट खेलेंगे। इस सीरीज में प्रदर्शन के आधार पर कुछ खिलाड़ियों को आने वाली इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में भी मौका मिल सकता है। भारत के खिलाफ हम आक्रामक होकर खेलेंगे और जीतने का पूरा प्रयास करेंगे।
भारत ए-श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, नारायण जगदीशन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान, विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नीतीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, खलील अहमद, मनव सुथार, यश ठाकुर। (दूसरे मैच में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज दो खिलाड़ियों की जगह लेंगे।)
ऑस्ट्रेलिया ए- नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), सैम कोनस्टास, कूपर कोनोली, टॉड मर्फी, बेक स्पेंसर, जॉन कार्टर, मैथ्यू ग्रीन, जैक होसिंग, ओलिवर डेविस, जेसी ताश, ब्रेडमैन शाहबाज, जे मॉरिसन, टॉम बैनवेल, जे हॉवेल, एरोन हार्डी।