फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet's decisions: Green roads will be built in big cities

यूपी कैबिनेट के फैसले : बड़े शहरों में बनेंगी ग्रीन सड़कें, पहले चरण में 17 नगर निगमों में बनेंगी सड़कें

Wed, 11 Oct 2023 06:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 11 Oct 2023 06:50 AM IST
सार

शहरी क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बनाने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार 'मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट स्कीम-अर्बन' नाम से एक नई योजना शुरू करने जा रही है।

विज्ञापन
UP Cabinet's decisions: Green roads will be built in big cities
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शहरी क्षेत्र की सड़कों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बनाने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल विकसित किया जाएगा। इसके लिए सरकार 'मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट स्कीम-अर्बन' (सीएम ग्रिड योजना-शहरी) नाम से एक नई योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत पहले चरण में 17 नगर निगम वाले शहरों में 10-45 मीटर चौड़ी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में भी इस योजना को लागू किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष में योजना के तहत 500 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इससे संबंधित प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


योजना के तहत बनाई जाने वाली सड़कों के निर्माण के साथ ही सभी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी । सड़कों साथ यूटीलिटी डक्ट, फुटपाथ, ग्रीन जोन, सौर आधारित स्ट्रीट लाइट, बस स्टॉप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, सौंदर्यीकरण, पैदल यात्री की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही सड़कों का निर्माण पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए कराया जाएगा। योजना के तहत कार्बन उत्सर्जन को कम करने का ध्यान रखते हुए कॉस्ट इफेक्टिव ग्रीन सड़कें बनाई जाएंगी। सड़क सुधार, गड्ढा मुक्ति व अन्य मरम्मत के लिए बजट का अधिकतम 10 प्रतिशत खर्च करने की अनुमति होगी।
विज्ञापन


योजना के प्रावधान के मुताबिक निकायों द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में अर्जित आय के आधार पर सड़कों के विकास के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा। इसका उपयोग निकायों द्वारा बुनियादी सड़कों के नेटवर्क को बेहतर करने में किया जाएगा। पहले चरण में 17 नगर निगमों लखनऊ, अयोध्या, अलीगढ़, आगरा, कानपुर, गाजियाबद, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फिरोजाबाद, बरेली, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, शाहजहांपुर और सहारनपुर में इस योजना से काम कराया जाएगा। दूसरे चरण में नगर पंचायत और पालिका परिषद की सड़कों को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकाऊ तकनीक का होगा इस्तेमाल
शहरी सड़कों के निर्माण के लिए टिकाऊ तकनीक का उपयोग होगा। इसमें फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर), रिक्लेंड डामर पेवमेंट्स (आरएपी), व्हाइट टॉपिंग, ऑर्टिफिशियल इंटेंसिफायर आदि जैसी तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा बेहतर प्रयोग और विशिष्ट डिजाइन व मानकों के अनुरूप सड़कों को रि-डिजायन किया जाएगा।


यूरीडा के जरिए होगा सड़कों का विकास
कैबिनेट ने नई योजना के साथ ही इसके क्रियान्वयन के लिए 'शहरी सड़क अवसंरचना विकास एजेंसी' (यूआरआईडीए) के गठन को भी मंजूरी दी है। एजेंसी के अन्तर्गत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आम सभा और अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव नगर विकास की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति का भी गठन किया जाएगा। यह एजेंसी सभी निकायों की सड़कों का डेटाबैंक तैयार करेगी और निकायों को वित्तीय और तकनीकी तौर पर सशक्त बनाएगी। साथ ही योजना के तहत बनने वाली सड़कों की निगरानी भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed