{"_id":"5f4caa342bb4346bdb703fd9","slug":"up-cabinet-minister-satish-mahana-reffered-to-medanta-hospital-gurugram-from-lucknow-sgpgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना मेदांता के लिए रेफर, शनिवार को पाए गए थे कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना मेदांता के लिए रेफर, शनिवार को पाए गए थे कोरोना संक्रमित
Mon, 31 Aug 2020 01:45 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना को लखनऊ एसजीपीजीआई से रेफर कर मेदांता अस्पताल भेज दिया गया है। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से वे एसजीपीजीआई में भर्ती थे।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर अपने संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की थी। दो दिन एसजीपीजीआई में रहने के बाद उन्होंने सोमवार को खुद को गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल के लिए रेफर करा लिया है।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई के कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि कैबिनेट मंत्री का समुचित इलाज किया जा रहा था। उन्होंने अपनी इच्छा से रेफर करया है। उनके इलाज की सभी व्यवस्थाएं यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन
योगी सरकार के कई मंत्री वायरस की चपेट में आ चुके हैं। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह अभी आइसोलेशन में हैं। जबकि कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ठीक हो चुके हैं। वहीं, होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी।