फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CoronaVirus Cases in Lucknow News: UP cabinet minister Jai Pratap Singh found Corona positive.

यूपी के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव, सिर्फ लखनऊ में ही करीब साढ़े पांच हजार संक्रमित

Fri, 24 Jul 2020 03:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Jul 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Cases in Lucknow News: UP cabinet minister Jai Pratap Singh found Corona positive.
स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

पूरे देश में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। जांच में बड़ी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ लगातार बैठकों में शामिल हो रहे थे।

विज्ञापन


इसके पहले गुरुवार को राजधानी में तीन बुजुर्गों समेत छह लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनमें तीन लखनऊ के व तीन दूसरे जिलों के मृतक हैं। इसके अलावा उन्नाव के पूर्व सांसद समेत 307 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसमें हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड के मुख्य पर्यवेक्षक समेत आरबीआई के गार्ड और पुलिस लाइन के कई पुलिस कर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, हजरतगंज स्टेट बैंक के 11 कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सचिवालय में एक कैंटीन कर्मी और कोरोना पॉजिटिव मिला है। अब शहर में कोरोना मरीजों की संख्या 5426 हो गई है। वहीं, 161 मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजीपुरम निवासी 45 वर्षीय बैंककर्मी की कोरोना से मौत हो गई। मरीज का इलाज एरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इसी इलाके के 85 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक, बुजुर्ग को 13 जुलाई को भर्ती कराया गया था। डायबिटीज व ब्लड प्रेशर की परेशानी भी थी। पूर्व में दिल का वॉल्व भी बदला गया था। इसके अलावा गोसाईंगंज निवासी 60 वर्षीय पुरुष ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया। मरीज को बुधवार को केजीएमयू के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था।

एसबीआई का मुख्यालय दो दिन बंद, सोमवार से खुलेगा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का हजरतगंज स्थित मुख्यालय दो दिन के लिए कोरोना मरीजों के मिलने के बाद बंद कर दिया गया है। बहुमंजिला इमारत में पहले तल पर रिटेल लोन सेक्शन में करीब 12 लोगों के संक्रमित मिलने पर बैंक ने यह फैसला लिया है। मुख्यालय अब सोमवार से खुलेगा।

बैंक प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि दो से अधिक मरीजों के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मुख्यालय बंद कर इसे सैनिटाइज कराया जा रहा है। बुधवार को कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद यह फैसला लिया गया है। वहीं, होम लोन और दूसरे रिटेल लोन के काम प्रभावित नहीं हों। इसके लिए आरएसीपीसी के स्टाफ को मुख्य ब्रांच, तारे वाली कोठी में शिफ्ट किया गया है। यहां लोन से जुड़े दस्तावेज पूरे कराने का काम होगा। ऐसे में अगर किसी का अप्वाइंटमेंट हो तो वह मुख्यालय के पीछे मुख्य ब्रांच में जाकर संपर्क कर सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed