{"_id":"664482a7cf62ba41da059b97","slug":"up-cabinet-minister-anupriya-patel-addressed-a-jansabha-in-shravasti-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अनुप्रिया बोलीं- 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर लाए गए, मोदी के नेतृत्व में विकसित बनेगा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अनुप्रिया बोलीं- 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर लाए गए, मोदी के नेतृत्व में विकसित बनेगा देश
Wed, 15 May 2024 03:08 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 May 2024 03:08 PM IST
सार
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने श्रावस्ती जिले के लक्ष्मनपुर बाजार में जनसभा करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनेगा।
विज्ञापन
अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रावस्ती जिले के लक्ष्मनपुर बाजार में बुधवार को पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें मुख्य रूप से मौजूद अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कमल के निशान को पार्टी का कप प्लेट निशान मान कर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
सम्मेलन में अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश में जब से एनडीए की सरकार आई है तब से कोई भी गांव व घर ऐसा नहीं जहां केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी न हों। हमारी सरकार ने गरीबों को पक्का घर, इज्जत घर, नि:शुल्क खाद्यान्न, रसोई गैस सिलेंडर, किसानों को सम्मान निधि सहित तमाम योजनाओं से लाभान्वित कर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- चार चरणों के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में, मोदी की विदाई तय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कल लखनऊ में रात्रि विश्राम कर सकते हैं पीएम मोदी, राजभवन के कर्मचारियों की एफएफआई जांच की गई
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। अगले पांच सालों में हमारा देश विश्व के तीन विकसित राष्ट्रों में शामिल होगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्टी प्रत्याशी साकेत मिश्र के समर्थन में पार्टी के निशान कमल को कप प्लेट मान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी साकेत मिश्र, प्रदेश महासचिव बौद्धिक मंच ओम प्रकाश पटेल, एमएलसी पदम सेन चौधरी, राष्ट्रीय सचिव रामनयन पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, श्रावस्ती अपना दल जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल, बहराइच जिलाध्यक्ष गिरीश पटेल, जगदंबिका प्रसाद वर्मा, मंडल प्रभारी रामप्रघट पटेल, नंदराम गौतम व अवधेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा व अपना दल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।