फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Cabinet meeting today, two private universities may get recognition, women will get gifts on Navratri

यूपी: कैबिनेट मीटिंग आज, दो निजी विवि को मिल सकती है मान्यता, नवरात्र पर महिलाओं को मिलेगा तोहफा

Tue, 01 Oct 2024 06:35 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 01 Oct 2024 06:35 AM IST
सार

UP Cabinet meeting: यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक आज शाम चार बजे होनी है। इस बैठक में दो निजी विवि को मान्यता मिलने के साथ कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। 
 

विज्ञापन
UP: Cabinet meeting today, two private universities may get recognition, women will get gifts on Navratri
योगी कैबिनेट बैठक आज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को शाम चार बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें दो निजी विश्वविद्यालयों को मान्यता संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। पूर्व में खुले निजी विवि को प्रोत्साहन राशि का प्रस्ताव भी पास हो सकता है। इसके अलावा औद्योगिक विकास विभाग के दो प्रस्तावों को भी स्वीकृति मिलने की संभावना है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने दो अक्तूबर पर 155वें गांधी जयंती समारोह को वैभवपूर्ण मनाने के लिए निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही कार्यालयों व विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, गांधीजी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा और जीवन मूल्यों पर व्याख्यानों के साथ अन्य कार्यक्रमों के बारे में निर्देश दिए। साथ ही शांति व सद्भाव का वातावरण बनाने के लिए जनमानस की सहभागिता और जागरूकता के बारे में भी चर्चा के लिए कहा।
विज्ञापन


नवरात्र पर महिलाओं को स्वास्थ्य लाइन का उपहार
महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए राज्य सरकार शारदीय नवरात्र के पहले दिन तीन अक्तूबर को महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति कार्यक्रम के पांचवें चरण की शुरुआत करेगी। इसके तहत महिलाओं विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए महिला स्वास्थ्य हेल्पलाइन को लांच किया जाएगा।महिला पावर लाइन 1090 की तर्ज पर स्वास्थ्य हेल्पलाइन को शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य उन महिलाओं को सुलभ स्वास्थ्य सेवा सहायता देना है जिन्हें अक्सर स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा करने में बाधा का सामना करना पड़ता है। इस हेल्पलाइन के जरिये महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ टेली परामर्श की सुविधा दी जाएगी। इससे ग्रामीण महिलाओं को सुदूर अस्पताल के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा। यह हेल्पलाइन महिलाओं को गोपनीय चिकित्सा सहायता देने में मदद करेगी। इससे ग्रामीण यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के अनुसार नई स्वास्थ्य हेल्पलाइन महिलाओं को मातृ स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को सुलझाने में भी मदद करेगी। मिशन शक्ति की शुरुआत 17 अक्तूबर 2020 को हुई थी। इसके बाद 26 फरवरी 2021 को दूसरा चरण, 21 अगस्त 2021 को तीसरा चरण और 14 अक्तूबर 2022 को चौथा चरण शुरू हुआ था। अब पांचवें चरण में महिलाओं के स्वास्थ्य पर फोकस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed