फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP cabinet decision: 233 acres of land to be acquired for airport in Ayodhya

यूपी कैबिनेट का फैसला : अयोध्या में हवाई अड्डे के लिए 233 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण

Mon, 25 Jan 2021 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 25 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
UP cabinet decision: 233 acres of land to be acquired for airport in Ayodhya
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में हवाई पट्टी का विस्तार कर ए-320 और बी-737 जैसे बड़े विमानों के संचालन को ध्यान में रखकर हवाई अड्डा बनाया जाएगा। कैबिनेट ने सोमवार को हवाई अड्डा निर्माण के लिए जनौरा, गंजा, धर्मपुर, सहादत, फिरोजपुर, कुशमाहा, सरेठी, पूरा हुसैन खां और नंदापुर गांवों की 233.494 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए 4 अरब 21 करोड़ 99 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने अधिग्रहीत जमीन को नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक के नाम पर दर्ज करने की भी मंजूरी दी है। भूमि अधिग्रहण से प्रभावित होने वाले परिवारों के पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन के लिए भी जरूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए पेड़ों, सड़कों, नहरों, बिजली के तारों एवं खंभों, सब-स्टेशनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों को शिफ्ट करने की कार्यवाही संबंधित विभागों को अपने खर्च पर करना होगा।
विज्ञापन


कैबिनेट ने एयरपोर्ट निर्माण के लिए 29 जुलाई 2020 को जारी 14 करोड़ 74 लाख रुपये, 26 नवंबर 2020 को जारी 10 करोड़ 28 लाख रुपये, 29 जुलाई 2020 को जारी 24 करोड़ 33 लाख रुपये और एयरपोर्ट के प्रथम चरण के विकास के लिए जारी किए गए 4 करोड़ 48 लाख रुपये का अनुमोदन किया। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर परिचालन एवं सुरक्षा कर्मियों के आवासीय क्षेत्रों के विकास के लिए 15 एकड़ भूमि पर भविष्य में खरीदने के लिए सीएम को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed