फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Cabinet approves proposal to make 5 to 10 tubels in each district

यूपी : प्रत्येक जिले में 5 से 10 ट्यूबेल बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी

Wed, 14 Oct 2020 07:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 14 Oct 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
UP Cabinet approves proposal to make 5 to 10 tubels in each district
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश में सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले सामूहिक मिनी ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक जिले में 5 से 10 ट्यूबवेल बनाने के प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन ने मंजूरी मिल गई। यह योजना 2020-21 से लागू होगी। इसमें लघु एवं सीमांत श्रेणी के न्यूनतम 10 किसानों का समूह बनाकर सौर ऊर्जा चालित नलकूप का निर्माण कराया जाएगा। नलकूप की लागत 4.69 लाख आंकी गई है। इसमें 73 हजार रुपये केंद्र, 2.42 लाख रुपये राज्य और 1.53 लाख रुपये किसान समूह का अंश होगा। एससीपी में यही शेयर क्रमश: 73 हजार, 2.98 लाख और 97 हजार रहेगा।
विज्ञापन


सामग्री जेम पोर्टल से खरीदी जाएगी। नलकूप का कार्य लघु सिंचाई विभाग और सोलर पंप की स्थापना का काम कृषि विभाग देखेगा। इस योजना को कुसुम योजना बी के तहत 'सामूहिक मिनी ग्रीन ट्यूबवेल योजना' नाम दिया गया है। एक नलकूप से 6 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा और 10 हेक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित होगी। योजना में 69 मीटर तक गहरे नलकूप का निर्माण कराया जाएगा। पंप हाउस और एचडीपीई पाइप की व्यवस्था भी रहेगी। पानी निकासी के लिए 5 हॉर्स पावर का सौर ऊर्जा चालित पंप लगाया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना 1 वर्ष के लिए प्रस्तावित की गई है। 179 नलकूपों के लिए वर्ष 2020-21 में 6 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान है। अतिरिक्त बजट की स्वीकृति प्राप्त कर बड़े जिलों में 10 और छोटे जिलों में 5 सामूहिक नलकूपों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed