फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP bypoll results failed the conspiracy of Opposition says UP BJP chief.

यूपी उपचुनाव के परिणामों ने विपक्ष की साजिश को किया नाकाम : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव

Wed, 11 Nov 2020 10:35 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Nov 2020 10:35 AM IST
विज्ञापन
UP bypoll results failed the conspiracy of Opposition says UP BJP chief.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों ने प्रदेश में मोदी-योगी सरकार के काम पर मुहर लगाई है। सात में से छह सीटों पर जीत को दोहराकर भाजपा ने साबित कर दिया कि जनता का विश्वास पार्टी के साथ है। इन नतीजों ने विपक्षी दलों की साजिश को नाकाम किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महज चुनावी राजनीति के लिए सपा, बसपा और कांग्रेस ने प्रदेश को अस्थिर करने का प्रयास किया। वोट बैंक के लिए प्रदेश को जातीय दंगों में झोंकने की कोशिश की।
विज्ञापन


जनता ने उपचुनाव में न केवल विपक्ष की विभाजनकारी राजनीति को ध्वस्त किया बल्कि स्पष्ट संदेश दे दिया कि अब जातिवाद, भ्रष्टाचार और नकारात्मकता के दिन लद गए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम कर चुनाव प्रबंधन को सफल बनाया और मोदी-योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन सीटों पर ऐसे रहे परिणाम

बांगरमऊ : श्रीकांत कटियार जीते
उन्नाव की बांगरमऊ सीट पर भाजपा के श्रीकांत कटियार ने 71,303 मत हासिल कर कांग्रेस की आरती बाजपेयी को 31,274 मतों से पराजित किया।

बुलंदशहर : सिरोही की पत्नी जीतीं
भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन से खाली हुई बुलंदशहर सीट पर उनकी पत्नी उषा सिरोही ने जीत हासिल की। उन्होंने बसपा को मो. युनूस को 20,962 मतों से शिकस्त दी। उषा को 86,879 और युनूस को 65,917 मत मिले।

देवरिया : सत्यप्रकाश विजयी
देवरिया में भाजपा के डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने सपा के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार 93 मतों से हराया। सत्यप्रकाश को 68,649, ब्रह्माशंकर को 48,556 मत मिले।

घाटमपुर : उपेंद्र ने लहराया भगवा
पूर्व मंत्री कमलारानी वरुण के निधन से खाली हुई कानपुर नगर की घाटमपुर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के उपेंद्र नाथ पासवान ने कांग्रेस के डॉ. कृपाशंकर को 23,669 मतों से हराया। उपेंद्र नाथ को 60,205, कृपाशंकर को 36,506 मत मिले।

नौगांव सादात : 14 हजार वोटों से जीतीं चेतन की पत्नी

पूर्व मंत्री चेतन चौहान के निधन से खाली हुई अमरोहा की नौगांव सादात सीट पर उनकी पत्नी एवं भाजपा उम्मीदवार संगीता चौहान ने चुनाव जीता। संगीता ने सपा के जावेद अब्बास को 14,795 मतों से हराया। संगीता को 86,171 और जावेद को 71,376 मत मिले।,

टूंडला : प्रेमपाल 17 हजार वोटों से जीते
फिरोजाबाद की टुंडला (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के प्रेमपाल सिंह धनगर ने सपा के महाराज सिंह धनगर को 17,635 मतों से हराया। प्रेमपाल को 72,844, महाराज को 55,209 मत मिले।

मल्हनी : सपा जीती, धनंजय हारे
जौनपुर की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा बरकरार रखा है। सपा के लक्की यादव ने निर्दलीय धनंजय सिंह को 4,604 मतों से हराया। लक्की को 73,384, धनंजय को 68,780 मत मिले। भाजपा के मनोज कुमार सिंह को 28,803 मत मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed